महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, नागपुर में दो ठिकानों छापेमारी

महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, नागपुर में दो ठिकानों छापेमारी

नागपुर, 18 जुलाई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर चल रहे मनी लांड्रिंग केस और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। रविवार (18 जुलाई) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल देशमुख के नागपुर में स्थित में दो ठिकानों पर छापेमारी की है। नागपुर की इस दोनों संपत्तियों पर आज सुबह से छापेमारी जारी है। वहीं शुक्रवार (16 जुलाई) को भी ईडी ने निल देशमुख की 4.20 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया था। कार्रवाई मनी लांड्रिंग केस के तहत की जा रही है। इस मामले में अनिल देशमुख की पत्नी और परिवार वालों से भी पूछताछ जारी है।

Anil Deshmukh

ईडी ने एक अधिकारिक बयान में कहा, " हमने अनिल देशमुख की संलग्न संपत्ति 1.54 करोड़ रुपये का एक फ्लैट जब्त किया है। जो मुंबई के वर्ली में स्थित है। वहीं 2.67 करोड़ रुपये का अन्य संपत्ति जब्त किया है, जो रायगढ़ में स्थित है।''

ईडी ने कहा, हमने अपनी जांच में पाया है कि अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के रूप में काम करते हुए विभिन्न अलग-अलग ऑर्केस्ट्रा बार मालिकों से लगभग 4.7 करोड़ रुपये नकद में अवैध रूपये लिए थे। अनिल देशमुख ने ये पैसे मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वेज के माध्यम से वसूले हैं। जो मुकेश अंबानी और व्यवसायी मनसुख हिरन के हत्या के मामले में अभी आरोपी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+