4 मई से लाउडस्पीकर पर सुनाई दे अजान तो और तेज बजाएं हनुमान चालीसा: राज ठाकरे

लाउडस्पीकर विवाद: राज ठाकरे के तेवर सख्त, कहा- 'अजान की आवाज आते ही लाउडस्पीकर पर बजाए हनुमान चालीसा'

मुंबई, 03 मई: महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर पर विवाद थमने वाला नहीं दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अपील करते हुए कहा था कि ईद पर हनुमान चालीसा ना चलाएं। वहीं अब एक दिन बाद फिर से उन्होंने अपने तेवर सख्त अपना लिए हैं। मंगलवार को ट्वीट करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि 4 मई से लाउडस्पीकर पर अजान की आवाज सुनाई दे तो और तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं।

Recommended Video

    Loudspeaker Controversy: Raj Thackeray के अल्टीमेटम का आखिरी दिन | वनइंडिया हिंदी
    MNS Chief Raj Thackeray

    MNS प्रमुख राज ठाकरे ने दो पेज का एक बड़ा नोट शेयर करते हुए कहा है कि मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि कल 4 मई को यदि आप लाउडस्पीकरों से अजान बजाते हुए सुनते हैं तो उन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं और लाउडस्पीकर से क्या तकलीफ होती है, ये उन्हें भी समझने दें।

    इसी के साथ राज ठाकरे ने कहा कि हमें देश की कानून व्यवस्था बिगाड़नी नहीं है। देश में हम दंगे भी नहीं चाहते है, लेकिन अगर आप धर्म के लिए जिद्दीपन नहीं छोड़ेंगे तो हम भी हमारी जिद्द नहीं छोड़ेंगे।

    वहीं अपने बयान में राज ठाकरे ने आगे कहा, "मैं महाराष्ट्र के सीएम से अपील करता हूं कि सालों पहले शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि 'सभी लाउडस्पीकरों को चुप कराने की जरूरत है'..." साथ ही निशाना साधते हुए कहा, "... क्या आप इसे सुनने जा रहे हैं? या आप किस गैर-धार्मिक शरद पवार का अनुसरण करने जा रहे हैं, जो आपको सत्ता में बनाए रखा है?" आपको बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। राज ठाकरे लाउडस्पीकर को लेकर विरोध कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+