Maharashtra: शिंदे गुट में शामिल हो सकती हैं MLC मनीषा कयांदे, उद्धव ठाकरे ने प्रवक्ता पद से किया बर्खास्त

Maharashtra News: शिवसेना यूबीटी ने मनीषा कयांदे को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया है। मनीषा कयांदे शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। वे आज रात एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगी। शिवसेना विधायक ने इसकी पुष्टि की है।

शिवसेना (यूबीटी) ने रविवार को मनीषा कयांदे को पार्टी के प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया है। उद्धव ठाकरे गुट की नेता को शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी से हटा दिया है।

उद्धव ठाकरे ने मनीषा कयांदे को प्रवक्ता पद से किया बर्खास्त

बताया जा रहा है कि मनीषा कयांदे आज शाम तक शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। अगर मनीषा कयांदे शिवसेना ज्वाइन करती है तो उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लग सकता है।

एमएलसी मनीषा कयांदे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कई नेता यूबीटी से शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने पु्ष्टि करते हुए कहा कि रविवार रात मनीषा कयांदे हमारी पार्टी में शामिल होंगी। वे सीएम शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगी।

संजय राउत ने कहा कि हमें इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमे स्वार्थी लोगों को पहचानने में भूल हुई है। हमें इसे जरा भी झटका नहीं मानते हैं। मनीषा कायंदे के जाने से शिवसेना यूबीटी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमारी पार्टी अभी भी मजबूत स्थिति में है।

वहीं, शिवसेना का स्थापना दिवस 19 जून को है। इस साल शिवसेना का स्थापना दिवस मुंबई में दो जगहों पर मनाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट 19 जून को मुंबई में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके शिवसेना का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट, दोनों ये साबित करना चाहते हैं कि कौन शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की राजनीति का असली उत्तराधिकारी है।

यह भी पढ़ें- Shiv Sena Foundation Day: मुंबई में इस बार 2 जगहों पर मनाया जाएगा शिवसेना का स्थापना दिवस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+