Shiv Sena Foundation Day: मुंबई में इस बार 2 जगहों पर मनाया जाएगा शिवसेना का स्थापना दिवस

Shiv Sena 19th Foundation Day: शिवसेना का स्थापना दिवस 19 जून को है। इस साल शिवसेना का स्थापना दिवस मुंबई में दो जगहों पर मनाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट 19 जून को मुंबई में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके शिवसेना का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट, दोनों ये साबित करना चाहते हैं कि कौन शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की राजनीति का असली उत्तराधिकारी है।

Shiv Sena 19th Foundation Day

पिछले साल एकनाथ शिंदे के उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद शिवसेना जून में विभाजित हो गई थी।पार्टी का नाम और निशान 'धनुष और तीर' शिंदे धड़े को दिया गया था।

ठाकरे धड़े का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) रखा गया। पिछले साल विभाजन के बाद पहली बार शिवसेना का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना जहां उत्तर-पश्चिम मुंबई के गोरेगांव में नेस्को मैदान में अपना कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं शिवसेना (यूबीटी) मध्य मुंबई के सायन में शनमुखानंद हॉल में अपना कार्यक्रम आयोजित करेगी। दोनों पक्ष असली शिवसेना होने का दावा करते हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला समूह ही असली शिवसेना है। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे भी हैं, उन्होंने कहा कि राज्य भर से पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस समारोह में एकत्र होंगे।

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में लिखा ठाकरे वर्ली में अपने समर्थकों को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि वर्ली उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की विधानसभा सीट है।

शिवसेना की स्थापना 1966 में कार्टूनिस्ट से राजनेता बने बाल ठाकरे ने की थी। पिछले साल एकनाथ शिंदे के विद्रोह ने उद्धव ठाकरे सरकार को गिरा दिया, जिसके बाद 30 जून को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से एकनाथ शिंदे सीएम बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+