Maharashtra: शिवसेना के हुए मिलिंद देवड़ा, CM शिंदे ने पकड़ाया पार्टी का झंडा, कांग्रेस को एक और झटका

लोकसभा चुनाव 2024 के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। इस बीच, कांग्रेस को बडा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा से इस्तीफा दे दिया। रविवार यानी आज एक तरफ, राहुल गांधी मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व करने में व्यस्त रहे।

दूसरी तरफ, मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़ने के कुछ घंटों बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। एकनाथ शिंदे ने देवड़ा को भगवा ध्वज भेंट कर शिव सेना में शामिल किया। शिव सेना में शामिल होने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा। आज मैं शिव सेना में शामिल हो गया। आगे क्या कहा?

Milind Deora

शिवसेना में शामिल होने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मुझे सुबह से बहुत सारे फोन आ रहे हैं कि मैंने कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता क्यों तोड़ दिया। मैं पार्टी के सबसे लंबे समय तक वफादार रहा चुनौतीपूर्ण दशक। दुर्भाग्य से, आज की कांग्रेस 1968 और 2004 की कांग्रेस से बहुत अलग है। अगर कांग्रेस और यूबीटी ने रचनात्मक और सकारात्मक सुझावों और योग्यता और क्षमता को महत्व दिया होता, तो एकनाथ शिंदे और मैं यहां नहीं होते। एकनाथ शिंदे को एक बड़ा निर्णय लेना था, मुझे एक बड़ा निर्णय लेना था।

कांग्रेस का एक ही लक्ष्य 'पीएम मोदी के खिलाफ बोलना'
मिलिंद देवड़ा ने आगे कहा कि वही पार्टी जो इस देश को रचनात्मक सुझाव देती थी कि देश को आगे कैसे ले जाया जाए? लेकिन अब उसका एक ही लक्ष्य है 'पीएम मोदी जो भी कहते और करते हैं उसके खिलाफ बोलना'। कल, अगर वह कहते हैं कि कांग्रेस एक बहुत अच्छी पार्टी है, वे इसका विरोध करेंगे। मैं GAIN - विकास, आकांक्षा, समावेशिता और राष्ट्रवाद की राजनीति में विश्वास करता हूं। मैं PAIN - व्यक्तिगत हमलों, अन्याय और नकारात्मकता की राजनीति में विश्वास नहीं करता हूं।

'55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया'

मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की पुष्टि की और इसे अपनी राजनीतिक यात्रा में "एक महत्वपूर्ण अध्याय का निष्कर्ष" बताया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का उनके अटूट योगदान के लिए सालों से समर्थन का आभारी हूं।

क्यों किया 55 साल पुराना रिश्ता खत्म ?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि मिलिंद देवड़ा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा से कथित तौर पर नाखुश थे। इसलिए मिलिंद देवड़ा ने कठोर कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+