Exam Question Viral: 12वीं की गणित परीक्षा से 30 मिनट पहले पेपर वायरल, विधानसभा में गूंजा मुद्दा
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले शुक्रवार को 12वीं कक्षा के गणित के प्रश्न पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जानिए सवाल लीक होने पर क्या बोले परीक्षा के आयोजक।

Exam Question Viral: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की 12वीं की परीक्षा उस समय चर्चा में आ गई जब एग्जाम शुरू होने से केवल 30 मिनट पहले सवाल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। रिपोर्ट के अनुसार बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ राजा में 12वीं कक्षा के गणित के प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले लीक हुए हैं।
एग्जाम कंट्रोलर पुलिस के पास कंप्लेन करेंगे
सोशल मीडिया पर सवाल वायरल होने की खबर मिलते ही MSBSHSE प्रशासन हरकत में आया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मामले की प्राथमिक जांच के लिए एक टीम बुलढाणा भेजी गई। MSBSHSE की सचिव अनुराधा ओक ने कहा, पुलिस मामले की जांच करेगी और पता लगाएगी कि अपराधी कौन है। एक टीम प्राथमिक जांच के लिए बुलढाणा भेजी गई है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
MSBSHSE ने पेपर लीक के सवाल पर क्या कहा?
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में क्या कोई पेपर लीक हुआ है? इस सवाल पर ओक ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि यह एक पेपर लीक है क्योंकि प्रश्नपत्र की तस्वीरें सुबह 10.30 बजे के बाद वायरल हुईं। नियमों के मुताबिक सुबह के सत्र के लिए छात्रों को 10.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
परीक्षा से पहले सवाल वायरल! विधानसभा में गूंजा मुद्दा
इस बीच, विपक्ष ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी सजा का आग्रह किया। विधानसभा में पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सवाल किया, इस साल प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए बोर्ड ने परीक्षा से 10 मिनट पहले प्रश्नपत्र देना बंद करने का फैसला किया। ऐसे में गणित का एक पेपर वायरल होने की घटना कैसे हुई?
परीक्षा में नकल रोकने का प्रयास
महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षा से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार MSBSHSE ने शिक्षा आयुक्त के साथ 'कॉपी-मुक्त' अभियान पर ध्यान केंद्रित किया और प्रत्येक जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी और माध्यमिक शिक्षा अधिकारी को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications