"मराठी बोलो नहीं तो उतरो", मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं ने भाषा की आड़ में मुस्लिम औरतों से निकाली खुन्नस
Marathi vs Hindi Controversy: मुंबई में 'मराठी बनाम हिंदी' विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक मराठी को लेकर राजनीतिक दल हंगामा मचाए हुए थे और प्रवासियों पर मराठी बोलने को लेकर गुंडागर्दी कर रहे थे। वहीं अब ये झगड़ा मुंबई लोकल ट्रेन तक पहुंच चुका है। मुंबई लोकल ट्रेन के लेडीज कोच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुई एक मामूली लड़ाई ने भाषा विवाद का रूप ले लिया। सेंट्रल लाइन पर चलने वाली एक खचाखच भरी लेडीज कोच के अंदर शुक्रवार की शाम ये झगड़ा हुआ। मराठी भाषी महिलाओं ने लेडीज कोच में सवार मुस्लिम महिलाओं के हिंदी बोलने पर जमकर खुन्नस निकाली। विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में महिलाएं एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां देने लगी।

'हमारे मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलो'
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छह से सात महिलाएं सीट को लेकर बहस करती दिख रही हैं - मुंबई लोकल में यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन, मराठी भाषी महिला दूसरी महिला यात्री को मराठी में बात नहीं करने के लिए फटकार लगाई।
"अगर हमारे मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलो"
मराठी में महिलाओं ने महिला से कहा, "अगर हमारे मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलो, नहीं तो यहां से निकल जाइए।" इसके तुरंत बाद, ट्रेन में मौजूद अन्य मराठी और मुस्लिम महिलाएं भी इस लड़ाई में शामिल हो गईं और थोड़ी ही देर में महिलाओं के बीच गाली-गालौच शुरू हो गई।
पुलिस कर रही जांच
अधिकारियों के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। यह घटना महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच हुई है।
राज ठाकरे की MNS मराठी ना बाेलने वालों को बना रही निशाना
राज ठाकरे की एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) पार्टी के कार्यकर्ताओं को मराठी नहीं बोलने वाले लोगों को लगातार निशाना बनाने और उनसे भिड़ने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार को धमकाया
इस सप्ताह की शुरुआत में, मुंबई के विक्रोली में एक दुकानदार पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर हमला किया था, जिसे मराठी भाषी समुदाय के लिए अपमानजनक माना गया था। वीडियो में दुकानदार को धमकी देते हुए और शारीरिक रूप से हमला करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
स्ट्रीट फूड विक्रेता को जड़ा थप्पड़
1 जुलाई को, ठाणे में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात करने से इनकार करने पर एक स्ट्रीट फूड विक्रेता को थप्पड़ मार दिया। एक अन्य घटना में, महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक प्रवासी ऑटो-रिक्शा चालक पर एमएनएस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से हमला किया।
बिजनेसमैन के ऑफिस में की तोड़फोड़
एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बिजनेसमैन सुशील केडिया के मुंबई स्थित कार्यालय में भी तोड़फोड़ की, कुछ दिन बाद उन्होंने मराठी नहीं सीखने की कसम खाई थी। इस घटना का एक वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसमें राज ठाकरे के पांच से छह समर्थक कार्यालय पर ईंटें फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक सुरक्षाकर्मी हमले को रोकने के लिए दौड़ा, लेकिन वे बैग खाली करने के बाद ही रुके। बाद में व्यवसायी ने माफी मांगी।












Click it and Unblock the Notifications