मुंबई: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

मुंबई में लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Manoj Sane

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही मामला मुंबई से सामने आया है। जहां 56 साल के शख्स ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़ों को काटकर कुकर में पकाकर कुत्तों को खिला दिया। वहीं, इस मामलें में ठाणे कोर्ट ने मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, मनोज साने सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके में आकाशगंगा भवन में किराए के फ्लैट में रहता था। उसने 3-4 दिन पहले अपने लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरी से उसने पार्टनर के शव को काटकर कुकर में उबाला और उसे प्लास्टिक के थैले में फेंक दिया। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि वो कुत्तों को शव के टुकड़े खिला रहा था।

ठाणे कोर्ट ने आरोपी मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मनोज साने को 32 वर्षीय लिव इन पार्टनर की हत्या करने के मामले में कल रात को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+