महाराष्ट्र: कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर शख्स ने फेंकी स्याही, आंबेडकर पर की थी विवादित टिप्पणी, VIDEO

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर एक अज्ञात शख्स ने शनिवार को काली स्याही फेंक दी। पुलिस ने तुरंत शख्स को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

महाराष्ट्र: कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर शख्स ने फेंकी स्याही, आंबेडकर पर की थी विवादित टिप्पणी
Photo Credit:

Chandrakant Patil: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्राी चंद्रकांत पाटिल पर शनिवार को स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर में हुई है। चंद्रकांत पाटिल अपने समर्थकों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, तभी एक अज्ञात शख्स अचानक आकर उनपर काली स्याही फेंक दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बाबा साहेब बीआर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले पर उनकी टिप्पणी को लेकर चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकी गई। स्याही फेंके जाने का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान फेंकी स्याही

इस घटना के समय काफी हंगामा हुआ और मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत स्याही फेंकने वाले को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि औरंगाबाद में महात्मा फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर और कर्मवीर भाऊराव पाटिल को लेकर चंद्रकांत पाटिल ने विवादास्पद बयान दिया था। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री चंद्रकांत पाटिल अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ चल रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात शख्स ने उनपर काली स्याही फेंक दी।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना देवेंद्र फडणवीस

पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर बीजेपी नेता राम कदम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्या है बयान

उन्होंने अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र में ज्योतिबा फुले, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर और कर्मवीर भाउराव पाटील जैसे महान लोगों को भी स्कूल खोलने के लिए लोगों से भीख मांगनी पड़ी थी, क्योंकि तब सरकारें स्कूलों को अनुदान नहीं देती थी। महापुरुषों द्वारा स्कूल खोलने के लिए लोगों से भीख मांगने वाले उनके इस बयान को विपक्ष ने महापुरुषों का अपमान बताया है।

यह भी पढ़ें- भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने किया कन्फर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+