भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने किया कन्फर्म

गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Bhupendra patel

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही है। अब तक रुझानों के मुताबिक भाजपा 52 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि 102 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस का इस चुनाव में भी खराब प्रदर्शन जारी है। पार्टी 6 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि 14 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। भाजपा की तरफ से भूपेंद्र पटेल को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वह सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे होगा। इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील ने दी है। कार्यक्रम में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाम भी शामिल होंगे।

गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भाजपा को बधाई दी है। इस बात की जानकारी भूपेंद्र पटेल ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित भाई शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बधाई दी है। यह गुजरात की जीत है। भाजपा के सुशासन में लोगों का अटूट विश्वास। धन्यवाद गुजरात!

मुख्यमंत्री पटेल ने मतदाताओं का जताया आभार
एक अन्य ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर अटूट विश्वास जताने और मुझे गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मैं राज्य के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि गुजरात चुनाव भाजपा के लिए साख की लड़ाई का सवाल बन गया था। पार्टी पिछले 30 वर्षों से यहां पर सत्ता में है। अगर इस चुनाव में भाजपा की हार होती तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगता।

ये भी पढ़ें- Jobs:उत्तराखंड में पटवारी और लेखपाल की समूह ग की 563 पदों पर भर्ती, पहले आवदेन किया है तो नहीं देना होगा शुल्क

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+