पालघर स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक के बाद एक 8 विस्फोट

पालघर, 29 जून। महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार रात को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री तारापुर के मिडक इंडस्ट्रियल इलाके में है। आग लगने के बाद यहां एक के बाद एक विस्फोट हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद फारयर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार फैक्ट्री में 8 विस्फोट हुए हैं। हालांकि आग लगने की खबर का पता नहीं लग पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस घटना की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

fire

रिपोर्ट के अनूसार यह केमिकल फैक्ट्री थी, जिसमे रात तकरीबन 12 बजे के आसपास आग लग गई और कई सिलसिलेवार धमाके हुए।धमाकों की आवाज से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी ऊंचाई तक उठ रही थीं किकई किलोमीटर तक लोग इसे देख सकते थे। आस पास के इलाके में आग लगने की वजह से चारो ओर धुंआ भर गया और लोगों को इसकी वजह से सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग किस वजह से लगी है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मुंबई के कुर्ला इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में कई लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आदित्य ठाकरे भी पहुंचे थे और उन्होंने राहत बचाव के कार्यको तेज करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की चार बिल्डिंग को नोटिस दिया गया था कि खाली कर दिया जाए, क्योंकि ये काफी जर्जर हैं, लेकिन बावजूद इसके ये लोग यहां पर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+