Mahayuti seat-sharing: सीएम एकनाथ शिंदे ने 107 सीटों की रखी मांग, BJP को भेजा प्रस्ताव

Mahayuti seat-sharing: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एमवीए के अलावा महायुति में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने प्रदेश की 288 में से 107 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे के प्रस्ताव में 107 सीटों का पूरा ब्यौरा है। इस प्रस्ताव में सभी निर्वाचन क्षेत्रों के जातीय समीकरण की भी चर्चा की गई है। इसके अलावा इस प्रस्ताव में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इसका भी जिक्र किया है कि पार्टी किसे और क्यों टिकट देना चाहती है।

महाराष्ट्र में ये पहला चुनाव होगा जब शिंदे गुट शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के साथ चुनावी मैदान में होगा। इस चुनाव को शिंदे के लिए प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है। ऐसे में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भाजपा आलाकमान को एक विस्तृत प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए 107 सीटों का अनुरोध किया गया है।

CM Eknath Shinde and JP Nadda

वहीं सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी का गठबंधन महायुति मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया कि शिंदे का ध्यान विशेष रूप से मुंबई, ठाणे और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में अधिकतम सीटें हासिल करने पर है, ये क्षेत्र पारंपरिक रूप से शिवसेना का गढ़ माने जाते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि शिंदे का गुट उन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का इच्छुक है जहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा उम्मीदवार उतारने की उम्मीद है। इस रणनीति को शिवसेना की राजनीतिक पहचान के केंद्रीय क्षेत्रों में शिंदे गुट का प्रभुत्व स्थापित करने के तरीके के रूप में देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+