मुंबई मेट्रो कंट्रक्शन साइट के पास सूटकेस में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Mumbai Crime News: मुंबई मेट्रो रेलवे कंट्रक्शन साइट के पास एक सूटकेस में महिला का शव मिला है। पुलिस ने कहा कि मुंबई में मेट्रो रेलवे निर्माण स्थल के पास मिले सूटकेस से एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस को शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक बैरिकेड के पास एक संदिग्ध सूटकेस के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सूटकेस को बरामद किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा, "यह खोज तब हुई, जब पुलिस को दोपहर करीब 12.30 बजे शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक सूटकेस के लावारिस पड़े होने की सूचना मिली, जहां मेट्रो कंट्रक्शन साइट का काम चल रहा है।"

 Mumbai Woman body found

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस के अंदर एक महिला का शव पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, महिला की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच हो सकती है। लेकिन ज्यादा जानकारी फोरेंसिक जांच के लिए लंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि, ''अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 25-35 साल के बीच हो सकती है, महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था।''

पुलिस फिलहाल आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+