Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश का कहर, सड़कों पर आई नदी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्कूल-कॉलेज बंद

Mumbai Rains: महाराष्ट्र में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। मुंबई समेत कई जिलों में शनिवार को सुबह से भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं।

लगातार बरसात से कई जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई और ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।

Mumbai Rains

इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मुंबई में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। नागपुर में भारी बारिश के कारण स्कूल कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

अंधेरी सबवे में पांच फीट तक भरा पानी

मुंबई में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बीत कई घंटों से मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण कई इलाकों में पानी भर गया। अंधेरी सबवे में पांच फीट तक पानी भर गया। भारी जलजमाव के कारण अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा। फिलहाल उस इलाके में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित है।

रेलवे ट्रैक पर भारी जलजमाव

मुंबई में लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भी भारी जलजमाव हो गया, जिसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। वेस्टर्न एक्सप्रेसवे और विले पार्ले के निचले इलाके भी पानी से डूब गए हैं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच प्रशासन भी अलर्ट हो गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे रहेंगे भारी!

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में बताया कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नागपुर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि कोलाबा इलाके में 111 मिलीमीटर बारिश, तो सांताक्रुज स्टेशन इलाके में 79 मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने रत्नागिरी, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+