Mumbai Rains: मुंबई-पुणे में फिर बरसेगी 'आसमानी आफत', घर से ना निकलें बाहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Mumbai Pune Rains: महाराष्ट्र में इन दिनों आसमानी आफत शहरों में कहर बरपा रही है। मुंबई, पुणे, पालघर समेत कई शहरों में लगातार भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। निचले इलाकों में जल प्रलय आने से एनडीआरएफ और सेना ने मोर्चा संभाल रखा है। भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।

Mumbai Rains

वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर के अंदर रहने और ज़रूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पालघर, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, मुंबई जिले और पुणे और सतारा के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि मुंबई में मौसम और बारिश फिलहाल सामान्य है, जिससे महानगर में जनजीवन सुचारू रूप से चल रहा है।

ये ट्रेन रहेंगी रद्द

मुंबई और आसपास के शहरों में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों रद्द करने की सूचना दी है, जिसके अनुसार ट्रेन संख्या 12124, 12126 और 12127 शुक्रवार को रद्द रहेंगी।

विमान यात्रा भी प्रभावित

खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पर विमान यात्रा प्रभावित होने की जानकारी दी। इंडिगो ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम के खराब होने की वजह से और जलभराव के कारण सड़क अवरोधों के मद्देनजर हवाई अड्डे तक यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

इसी तरह एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुंबई में भारी बारिश से उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है और इसके परिणामस्वरूप हमारी कुछ उड़ानें रद्द और डायवर्ट हो रही हैं।" एयर इंडिया ने कन्फर्म बुकिंग के लिए पूरा रिफंड या एक बार कॉम्प्लीमेंट्री रीशेड्यूलेशन की पेशकश की।

अकासा एयर ने पोस्ट किया, "मुंबई में भारी बारिश के कारण हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप समय पर हवाई अड्डे पर पहुंचें, क्योंकि जलभराव से यातायात की गति धीमी हो सकती है। एयरलाइंस ने यात्रियों से हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने का भी आग्रह किया। स्पाइसजेट ने भी एक्स से कहा, "मुंबई (बीओएम) में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।"

एएनआई के अनुसार, नगर निगम, कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) और ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीए) ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे केवल आपातकालीन स्थिति में ही बाहर निकलें, क्योंकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि शहर और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

वहीं, ठाणे नगर निगम ने भी गुरुवार को एक नोटिस जारी कर 26 जुलाई तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की है। पुणे में भी स्कूल बंद रहेंगे।

मुंबई यातायात पुलिस के ताजा अपडेट के अनुसार सेंटॉर ब्रिज, सिबाला साउथबाउंड और शिंदेवाड़ी में यातायात की गति धीमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+