Maharashtra Weather Forecast: भारी बारिश से बेहाल मुंबई, 15 जिलों में आंधी-तूफान की आशंका, रेड अलर्ट जारी
Maharashtra Weather Forecast: आज सुबह से ही मायानगरी मुंबई में जमकर बादल बरस रहे हैं, लगातार हो रही बरसात की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट ने मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।उसका कहना है कि अगले दो दिन मुंबई में बारिश का यही हाल रहने वाला है। मालूम हो कि सोमवार को 6-8 घंटे की अवधि में मुंबई में 177 मिलीमीटर बारिश हुई।
सीएम फणनवीस ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है,मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के कम से कम 15 जिलों में अगले दो दिनों के लिए रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोंकण में अम्बा, जगबुड़ी और कुछ अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, आईएमडी के मुताबिक आज रात भारी बारिश की आशंका है और तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान 24°C से 27°C के बीच रहने की उम्मीद है।
बेस्ट (BEST) की बस सेवाएं अप्रभावित रहीं (Maharashtra Weather Forecast)
कई सड़कें जलमग्न हो गईं, विशेषकर अंधेरी सबवे और लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे निचले इलाकों में कई जगह पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाला लोकल ट्रेनें 15-20 मिनट की देरी से चल रही थीं, हालांकि बेस्ट (BEST) की बस सेवाएं अप्रभावित रहीं।
मुंबई-रायगढ़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी (Maharashtra Weather Forecast)
IMD ने मुंबई के साथ-साथ पड़ोसी जिलों ठाणे और रायगढ़ के लिए भी 'रेड अलर्ट' जारी किया है, मंगलवार को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रत्नागिरी जिले के लिए भी रेड अलर्ट और सिंधुदुर्ग के लिए मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पंचगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा (Maharashtra Weather Forecast)
अगर मुंबई की बात करें तो सुबह 9 बजे से एक घंटे के भीतर, द्वीप शहर में औसतन 37 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 39 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगरों के चेंबूर में एक घंटे में सर्वाधिक 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शिवाजी नगर में इसी अवधि में 50 मिमी बारिश हुई। कोल्हापुर में भारी बारिश के बाद राधानगरी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पंचगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अधिकारी ने बताया कि बांध के सात स्वचालित द्वारों से 11,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications