IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ी भारत की टेंशन, करो या मरो वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार तय?

IND vs AUS: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद मायने रखता है, क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड इस चुनौती को और कठिन बना देता है।

भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश को हराकर तीन महत्वपूर्ण जीत दर्ज की हैं। वहीं टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया भी मजबूत लय में है, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए अपने सभी चारों मैचों में जीत दर्ज की है। कंगारू टीम रविवार को भी अपने दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी।

ind vs aus

भारत-ऑस्ट्रेलिया के हेड टू हेड आंकड़े

अगर दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पूरी तरह भारी दिखाई देता है। अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम सिर्फ 9 मैच जीत सकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 27 मुकाबलों में बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा, जबकि एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला।

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

ये आंकड़े बताते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लंबे समय से भारतीय महिला टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा है। हालांकि मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के पास इतिहास बदलने का सुनहरा मौका है। लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर मिली जीत न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट दिला सकती है, बल्कि टीम का आत्मविश्वास भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

स्मृति और शेफाली पर दारोमदार

भारतीय टीम की बैटिंग का दारोमदार मुख्य रूप से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के ऊपर है, ऊपरी क्रम से धाकड़ शुरुआत मिलने पर ही मिडिल ऑर्डर कुछ कर पाएगा। हरमनप्रीत कौर के बल्ले से रन देखने को नहीं मिले हैं, यह चिंता का विषय है।

बांग्लादेश को हराने के बावजूद भारत की फजीहत, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश को हराने के बावजूद भारत की फजीहत, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+