IND vs IRE: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कर देना चाहिए बाहर

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में दूसरे मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो टीम मैनेजमेंट को कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें दूसरे टी20 से बाहर बैठाया जा सकता है। सीरीज बचाने के लिए मुकाबला हर हाल में जीतना होगा, ऐसे में सोचने का टाइम भी नहीं है। टीम में बदलाव करना ही पड़ेगा।

ind vs ire

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा पहले टी20 में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवर में 57 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। उनकी इकॉनमी 14.25 रही, जिसका सीधा असर आयरलैंड के बड़े स्कोर पर पड़ा। अगर भारत गेंदबाजी को मजबूत करना चाहता है तो उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। उन्होंने हाल के घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में प्रभावित किया है।

संजू सैमसन

संजू सैमसन से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले मैच में टॉप ऑर्डर पूरी तरह दबाव में नजर आया और अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऐसे में दूसरे टी20 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग तेज हो सकती है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी पावरप्ले में भारत को बेहतर शुरुआत दिला सकती है।

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर का पहले टी20 में प्रभाव बिल्कुल नजर नहीं आया। उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 19 रन खर्च कर दिए और कोई विकेट नहीं मिला। बल्लेबाजी में भी वह 9 रन ही बना सके। ऐसे में टीम संतुलन को बेहतर बनाने के लिए उनकी जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है। शेडगे हाल ही में भारत ए के लिए श्रीलंका दौरे पर खेले हैं और आईपीएल में पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रहे हैं। वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं।

IND vs IRE: चैंपियन बनते ही घमंड आ गया? बुरी तरह ट्रोल हुई टीम इंडिया, क्या वैभव को बाहर रखने की मिली सजा!
IND vs IRE: चैंपियन बनते ही घमंड आ गया? बुरी तरह ट्रोल हुई टीम इंडिया, क्या वैभव को बाहर रखने की मिली सजा!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+