रकुल प्रीत से शादी के बाद मैरेज को कहा 'सिचुएशनशिप', अब डेटिंग ऐप पर दिखे जैकी भगनानी? इंटरनेट हैरान!

Jackky Bhagnani: एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी किसी फिल्म या बयान से जुड़ी नहीं, बल्कि एक कथित डेटिंग ऐप प्रोफाइल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप 'राया' से जुड़े कुछ पुराने स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इन तस्वीरों में जैकी के नाम से एक प्रोफाइल दिखाई दे रही है, जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि इन स्क्रीनशॉट की सच्चाई की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच कई लोग प्रोफाइल में दिखाई दे रही एक बड़ी गलती की ओर भी ध्यान दिला रहे हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ महीने पहले जैकी अपने 'सिचुएशनशिप' वाले बयान को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे।

Jackky Bhagnani Rakul Preet Singh

रेडिट पर वायरल हुए कथित स्क्रीनशॉट

वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट सबसे पहले एक यूट्यूबर के वीडियो में सामने आए थे। इनमें 'Jackky' नाम की एक प्रोफाइल दिखाई देती है, जिसके बायो में Actor/Peoducer लिखा गया है। खास बात यह है कि Producer शब्द की स्पेलिंग गलत लिखी हुई नजर आती है। प्रोफाइल में लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम बताई गई है।

ये भी पढ़ें: '25 लाख में बिक गया शक्तिमान?', समय रैना के साथ मुकेश खन्ना का शॉकिंग कोलैब, वीडियो हुआ वायरल

यूजर्स ने उठाए कई सवाल

स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे देखकर हैरानी जताई, जबकि कई यूजर्स ने बायो में मौजूद स्पेलिंग की गलती को आधार बनाकर प्रोफाइल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह प्रोफाइल वास्तव में जैकी भगनानी की है या किसी और ने बनाई थी। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि यह अकाउंट अभी एक्टिव है या नहीं।

क्या है राया ऐप?

राया एक प्राइवेट और एक्सक्लूसिव मेंबरशिप वाला प्लेटफॉर्म है, जो सामान्य डेटिंग ऐप्स से अलग माना जाता है। यहां सिर्फ डेटिंग ही नहीं, बल्कि नेटवर्किंग और नए लोगों से जुड़ने की सुविधा भी मिलती है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पहले आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद हर आवेदन की जांच की जाती है और मंजूरी मिलने पर ही सदस्यता दी जाती है। यही वजह है कि यह ऐप सेलेब्रिटीज, इन्फ्लुएंसर्स और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

'सिचुएशनशिप' वाले बयान पर मचा था विवाद

यह पूरा मामला उस बयान के बाद फिर चर्चा में आया है, जो जैकी भगनानी ने अप्रैल में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया था। शादीशुदा जीवन पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी और रकुल प्रीत सिंह की शादी हो चुकी है, लेकिन वे एक तरह की 'सिचुएशनशिप' में हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह कमिटेड हैं और किसी भी विषय पर खुलकर बात कर सकते हैं।

पत्नी रकुल प्रीत सिंह ने दी थी सफाई

जैकी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। इसके बाद रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि एक घंटे की बातचीत में कही गई सिर्फ एक लाइन को अलग संदर्भ में पेश कर दिया गया। उनके मुताबिक किसी भी बयान को समझने के लिए पूरा संदर्भ देखना जरूरी होता है और सिर्फ क्लिकबेट बनाने के लिए बातों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि अब समय आ गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनी हेडलाइन और नैरेटिव को लेकर ज्यादा जिम्मेदारी दिखाएं।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते की शुरुआत कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2024 में गोवा में शादी की थी। तब से दोनों अक्सर अपने निजी जीवन और सार्वजनिक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Sanchita Ugale की मौत पर BJP सांसद रवि किशन ने ये क्या कहा? बोले- 'ये पाप है', नई पीढ़ी से कही ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+