Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में 8 °C पहुंचा पारा, IMD का जारी किया अलर्ट
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई जिलों में पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। साथ ही, कुछ इलाकों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। राज्य के कई जिलों में शीतलहर के चलते 9 डिग्री से नीचे तापमान पहुंच गया है वहीं दूसरी ओर बारिश के बादलों ने एक बार फिर राज्य के कई हिस्सों में दस्तक दी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों को महाराष्ट्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी, जबकि अन्य में हल्की वर्षा की संभावना है।

दिसंबर में महाराष्ट्र ने भीषण ठंड का अनुभव किया था, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव आया। जनवरी के पहले दिन हुई बेमौसम बारिश ने ठंड का असर काफी कम कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी राज्यों से आने वाली शीतलहर का अपेक्षित प्रभाव महाराष्ट्र तक पूरी तरह नहीं पहुँच पा रहा है, जिससे राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
15 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार (15 जनवरी) को महाराष्ट्र के कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में खास गिरावट दर्ज नहीं होगी, पर दिन में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई शहर और उपनगरों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे मुंबई के निवासियों को सुबह और रात में सुखद ठंडक का अनुभव होगा।
बीते 24 घंटों में राज्य के प्रमुख शहरों का जानें ताममान
पिछले 24 घंटों में राज्य के प्रमुख शहरों में निम्नतम तापमान दर्ज हुए जिसमें मुंबई (कुलाबा) 22.4°C, मुंबई (सांताक्रूज) 21.0°C, यवतमाल 8.8°C (राज्य का सबसे ठंडा शहर), वर्धा 13.5°C, नांदेड़ 14.2°C, ब्रह्मपुरी 13.4°C, छत्रपति संभाजीनगर 16.4°C और नागपुर 12.4°C रहे।
15 जनवरी को महाराष्ट्र के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पुणे और आसपास के इलाकों के लिए भी तापमान अनुमान जारी किए गए हैं।
पुणे शहर का तापमान अधिकतम 31°C और न्यूनतम 15°C अनुमानित है। अन्य स्थानों पर: पाषाण (29°C/15°C), लोहेगांव (32°C/18°C), चिंचवड (30°C/18°C), लवळे (29°C/16°C), मगरपट्टा (30°C/19°C), एनडीए (31°C/18°C), और कोरेगांव पार्क (31°C/14°C) तापमान रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications