महाराष्ट्रः शादी से मना करने पर शिक्षिका को युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार को सुबह करीब 7 बजे कॉलेज में पढ़ाने वाली युवती को एक शख्स ने जिंदा जला दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। यह घटना वर्धा में हिंगनघाट के नंदोरी चौक पर हुई।

maharashtra vardha man tried to burnt alive woman

24 वर्षीय युवती को 27 साल के युवक ने उसे इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। हिंगनघाट पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया की पीड़ित युवती की उम्र 24 साल है। वह एक वीमेंस कॉलेज में पिछले 7 महीने से पढ़ा रही थी। पीड़िता से आरोपित युवक ने कई बार प्यार का इजहार किया लेकिन पीड़िता ने हां नहीं की। इससे गुस्से में आकर युवक ने पीड़िता को पेट्रोल डाकर जिंदा जलाने की कोशिश की।

घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पीड़िता को चाहता था जबकि आरोपित खुद शादीशुदा है। आरोपित की पीड़िता से जान-पहचान थी। पीड़िता की कहीं और शादी तय हो गई थी, जिससे युवक नाराज हो गया और उसने पीड़िता को जलाने वाला खौफनाक कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+