'ये वो ही लोग हैं जो हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ़ रहे' सीएम योगी पर भड़के सपा विधायक अबू आजमी, लगाया ये आरोप
Maharashtra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डीएनए संबंधी विवादित बयान के जवाब में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी ने शुक्रवार को पलटवार किया। सपा विधायक अबू आजमी ने सीएम योगी को हिंसा करने वाला बताते हुए, जमकर आलोचना की।
सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि "ये वो ही लोग हैं जो हर जगह हिंसा कर रहे हैं और हर मज्जिद के नीचे मंदिर ढ़ूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा इनके डीएनए और बांग्लादेश का डीएनए एक जैसा है।"

अबू आज़मी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में ऐसे लोगों को हिंसा भड़काने वाला बताते हुए आलोचना की। अबू आजमी ने कहा "उन्होंने 1991 के पूजा स्थल अधिनियम में कहा गया है कि पूजा स्थलों का धार्मिक चरित्र 1947 जैसा ही रहना चाहिए इसके बावजूद संभल, ज्ञानवापी और मथुरा जैसी जगहों पर मस्जिदों के नीचे मंदिर ढ़ूढने का प्रयास किया जा रहा है।
संविधान के कारण मुसलमानों का सम्मान हो रहा
डॉ. बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अबू आज़मी ने संविधान बनाने और सभी को समानता प्रदान करने के लिए अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा "बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया और सभी को समानता प्रदान की। मैं उन्हें नमन करता हूं।
अबू आजमी ने संविधान की वजह से ही इस देश में मुसलमानों का सम्मान किया जाता है। कुछ लोग इसे (संविधान को) नष्ट करना चाहते हैं। मैं नागरिकों और हाशिए पर पड़े समुदायों से संविधान की रक्षा करने की अपील करता हूं।"
जानें सीएम योगी ने क्या दिया था बयान?
अयोध्या के राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक भड़काऊ तुलना करते हुए कहा था "संभल में दंगाइयों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों का डीएनए बाबर जैसा ही है। याद कीजिए कि 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में बाबर के आदमियों ने क्या किया था।"
आदित्यनाथ ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा "संभल में भी यही हुआ और बांग्लादेश में भी यही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और डीएनए एक जैसे हैं। अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में यही हो रहा है, तो वही तत्व इसे यहां भी फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने का पूरा इंतजाम कर लिया है।"
उद्धव ठाकरे और शिवसेना यूबीटी पर आगबबूला हुए अबू आजमी
बता दें महाराष्ट्र एसपी प्रमुख अबू आज़मी ने शिव सेना (यूबीटी) द्वारा बाबरी मज्जिद विध्वंंस करने वालों को बधाई देने वाले विज्ञापन को लेकर भड़क उठे हैं। भाजपा की तरह विभाजनकारी बयानबाजी अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एक अखबार में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को बधाई देने के लिए एक विज्ञापन दिया गया था। उद्धव ठाकरे के सहयोगी ने मस्जिद के विध्वंस की सराहना करते हुए एक्स पर भी पोस्ट किया है। अगर एमवीए में कोई ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन वाले एमवीए गठबंधन से सपा को अलग करने का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications