महाराष्ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे के साथ नजर आए ठाकरे गुट के विधायक, विधानसभा भी साथ पहुंचे
मुंबई। महाराष्ट्र में सत्ता-संग्राम लगभग खत्म हो चुका है। अभी फ्लोर होगा। उससे पहले उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना विधायक संतोष बांगर, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के साथ देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि, बांगड़ आज सुबह होटल से शिंदे गुट के विधायकों के साथ निकले थे और उनके साथ विधानसभा पहुंचे थे।
Recommended Video

कल होगा फ्लोर टेस्ट?
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज यानी कि सोमवार (04 जुलाई) को विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन फ्लोर टेस्ट देंगे। उससे पहले ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना को झटका लगा है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने शिवसेना विधायक अजय चौधरी की विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्ति को खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र उप सचिव को एक पत्र में बताया गया है कि अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय ने सूचित किया कि एकनाथ शिंदे शिवसेना विधायक दल के नेता होंगे और भरत गोगावले इसके चीफ व्हिप होंगे।













Click it and Unblock the Notifications