शर्मनाक: स्कूल में छात्राओं के उतरवाए गए कपड़े, चेक किया गया कि किस-किस को हो रहा पीरियड
Maharashtra News: महराष्ट्र के एक स्कूल से छात्राओं के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ठाणे के शाहपुर में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए और चेक किया गया कि उनमें से किस-किस को पीरियड यानी मासिक धर्म हो रहा है।
विद्या के मंदिर को शर्मशार कर देने वाली ये घटना शाहपुर के आरएस दमानी स्कूल का हैं। जहां पर मंगलवार को कक्षा 5 से 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को बाथरूम में लेजाकर उनके पहले कपड़े उतरवाए गए और फिर एक-एक करके चेक किया गया कि उनको पीरियड हो रहे हैं या नहीं?

आखिर क्यों चेक किया गया छात्राओं का पीरियड?
दरअसल, शाहपुर के आरएस दमानी स्कूल के बाथरूम में मंगलवार को खून के धब्बे मिले। जिसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल तक पहुंची। जिसके बाद कक्षा 5 से 10वीं तक की छात्राओं से पूछा गया कि किस-किस का पीरियड आ रहा है? इसके बाद छात्राओं को बाथरूम में ले जाकर कपड़े उतरवाकर उनके पीरियड की जांच की गई।
अभिभावक बोले- मेरी बेटियों को इनरवियर उतारने को मजबूर किया
स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचकर छात्राओं ने अपने अभिभावकों से बताया तो वो भड़क उठे और सभी अभिभावकों ने गुस्सा जताते हुए स्कूल के सामने प्रदर्शन किया और स्कूल की प्रिंसिपल और टीचरों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की। अभिभावकों के अनुसार पीरियड की जांच के लिए उनकी बच्चियों को स्कूल में इनरवियर उतारने को मजबूर किया गया।
स्कूल की महिला प्रिंसिपल को पुलिस ने किया अरेस्ट
अभिभावकों के हंगामा करने के बाद स्कूल की महिला प्रिसिपल, चार टीचरों समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस ने इस रिपोर्ट के बाद स्कूल की प्रिंसिपल और एक महिला स्टाफ करे अरेस्ट कर लिया है।
कांग्रेस ने विधानसभा में उठाया ये मुद्दा
कांग्रेस पार्टी के नेता नाना पटोले ने विधानसभा के निचले सदन में स्कूल की छात्राओं के साथ हुई इस घटना का मुद्दा उठाते हुए अफसोस जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में ऐसी घटना हो सकती हैं। शरद पवार की एनसीपी के जितेन्द्र आव्हाड बोले- आश्चर्य तो ये है कि इस स्कूल की प्रिंसिपल खुद एक महिला है।
क्या बोली महाराष्ट्र सरकार?
निचले सदन में इस मुद्दें पर महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया की ठाणे जिले के प्राइवेट स्कूल में हुई घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी जताते हुए घटना की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications