Maharashtra Polls: क्या विट्ठल लांघे का विकास एजेंडा नेवासा में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को जीत दिलाएगा?
Maharashtra Assembly Election 2024: अहिल्यानगर जिले में स्थित नेवासा विधानसभा क्षेत्र समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता है। नेवासा ज्ञानेश्वरी की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। विश्व स्तर पर एकमात्र मोहिनीराजा मंदिर और विश्व प्रसिद्ध शनिशिंगणापुर देवस्थान, देवगढ़ देवस्थान इसी तालुक में है। इन आध्यात्मिक स्थलों के लिए मशहूर नेवासा विधानसभा क्षेत्र में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 रोचक होने की उम्मीद है।
सहकारी तालुका कहे जाने वाले नेवासा में पिछले चार चुनावों के इतिहास पर नजर डालें तो इस निर्वाचन क्षेत्र से कोई भी उम्मीदवार दो बार दोबारा निर्वाचित नहीं हुआ है. इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। इस बार के चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विट्ठल लांघे शिवसेना (यूबीटी) के शंकरराव गडाख और प्रहार जन शक्ति पार्टी के बालासाहेब मुरकुटे के बीच ये त्रिकोणीय लड़ाई है।

नेवासा की चुनावी राजनीति की प्रवृत्ति प्रवृति रही है क्योंकि मौजूदा विधायक शायद ही कभी दूसरी बार चुन कर आते हैं। ऐसे में विट्ठल लांघे की रणनीतिक स्थिति और महायुति के विकास संबंधी वादों ने उनकी संभावनाओं को बढ़ा दिया है।
एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्व वाली महायुति सरकार में नेवासा के स्थानीय विकास प्रोजेक्ट में पर्याप्त निवेश ने नेवासा में शिवसेना उम्मीदवार की जीत के मार्ग को मजबूत बना दिया है। संत ज्ञानेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार, लगभग 850 करोड़ के एक प्रोजेक्ट के जरिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए महायुति ने काम किया।
कपरी नाला का व्यापक विकास
कपरी नाला का व्यापक विकास के कारण सिंचाई और कृषि के माध्यम से कई गांव लाभान्वित हुए। कपरी नाला परियोजना के प्रारंभिक चरण के लिए 10 करोड़ के कोष का आवंटन हुआ इसके बाद इसे जारी रखने के लिए अतिरिक्त डेढ़ करोड़ का आवंटित किया गया।
विश्वकर्मा योजना
इसके अलावा, महायुति की विश्वकर्मा योजना ने नेवासा पर सकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे 12 हजार परिवारों को औद्योगिक व्यवसाय की ओर बढ़ने में मदद मिली है। इसके साथ ही बीमा योजना ने अनगिनत किसानों को प्रति हेक्टेयर 13,600 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करके मदद की है, जिससे निर्वाचन क्षेत्र में महायुति का प्रभाव मजबूत हुआ है। इस तरह के विकासात्मक कदमों से विट्ठल लांघे के पक्ष में जनमत को प्रभावित करने की उम्मीद है, जिससे उनकी चुनावी अपील बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications