Maharashtra Politics: कभी भी हो सकता है ठाकरे परिवार एकजुट! गणेश चतुर्थी पर राज ठाकरे के घर पहुंचे उद्धव
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में कभी दबदबा रखने वाले ठाकरे परिवार के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। उद्धव ठाकरे और उनके भाई राज के पास भी अस्तित्व बचाने की चुनौती है। ऐसे वक्त में परिवार के एकजुट होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों भाइयों के बीच की दूरी कम होती फिर एक बार दिखी है। राज ठाकरे के घर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए खुद उद्धव पहुंचे हैं।
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की कुछ दिन पहले ही मातोश्री में भी मुलाकात हुई थी। दोनों भाई ने अब तक न तो खुद साथ आने की पुष्टि की है और न ही इसकी संभावनाओं से इनकार किया है। हालांकि, दबी जुबान से हर कोई कह रहा है कि शिवसेना और मनसे के कार्यकर्ता भी अब एक साथ होने के पक्ष में हैं।

Maharashtra Politics में आ सकता है कोई बड़ा बदलाव
महाराष्ट्र की राजनीति में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही अटकलों का दौर जारी है। एक तरफ ठाकरे परिवार के एक साथ आने की चर्चा हो रही है, तो दूसरी ओर कुछ राजनीतिक गलियारों में ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच भारी तकरार चल रही है। ऐसे में उद्धव एक बार फिर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। एनसीपी के दोनों धड़ों के एक होने की सुगबुगाहट बीच में उठती रहती है। कुल मिलाकर प्रदेश की राजनीति इस वक्त रोचक मुकाम पर है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, अब तक 6 की मौत, मुख्यमंत्री बोले- अगले 48 घंटे बेहद अहम
राज और उद्धव ठाकरे के साथ आने से कितना बदलेगी प्रदेश की राजनीति?
उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ने दो दशक पहले शिवसेना छोड़ दी थी। 2005 में शिवसेना छोड़ने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे बनाई थी और जोर-शोर से अपनी अलग राजनीति का दावा किया था। हालांकि, दो दशक बाद भी वह अपनी राजनीतिक ताकत स्थापित नहीं कर सके हैं और पिछले एक दशक से तो उनके लिए अस्तित्व का संकट बन गया है। हालांकि, शिवसेना टूटने के बाद अब उद्धव ठाकरे खुद ही हाशिये पर हैं। अब दोनों भाई अगर एक साथ आते भी हैं, तो प्रदेश के बदले हुए राजनीतिक समीकरणों को साधना बड़ी चुनौती होगी।
यह भी पढ़ें: SC verdict on shivsena: शिवसेना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले संजय राउत












Click it and Unblock the Notifications