Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्‍फोट, 4 की मौत, 7 लोग हुए घायल

Maharashtra factory blast: महाराष्ट्र के भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयंकर विस्‍फोट होने की खबर सामने आई है। ये विस्‍फोट फैक्‍ट्री की आरके यूनिट में हुआ। दिल दहला देने वाली इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इस घटना के तुरंत बाद घायलों को एम्‍बुलेंस से अस्‍पताल पहुंचाया जा चुका है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके की पुष्टि करते हुए आठ लोगों के मारे जाने और 7 लोगों के घायल होने की सूचना दी थी लेकिन इस घटना में मारे जाने वालो की संख्‍या 4 है।

Maharashtra factory blast

फैक्‍ट्री में हुए भयावह ब्लॉस्‍ट में जिन चार लोगों की मौत हुई उनमे चन्द्रशेखर गोस्वामी (59 वर्ष), मनोज मेश्राम (55 वर्ष), अजय नागदेवे (51 साल) और 20 वर्षीय अंकित बरई शामिल है। वहीं इस घटना में
एनपी वंजारी (55 साल ), संजय राऊत (51 साल), राजेश बडवाईक (33 साल), सुनील कुमार यादव (24 वर्ष ), जयदीप बनर्जी (42 साल) समेत अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।

विस्फोट इतना भयानक था कि स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिससे लोग घबराकर भागने लगे। घटनास्थल के आस-पास बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वही विस्फोट के बाद काफी नुकसान हुआ, तस्वीरें सामने आईं, जिनमें भारी हथियार बनाने वाले उपकरणों के मलबे में नजर आ रहे हैं।

हालांकि कि ये विस्‍फोट किस वजह से हुआ इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें फैक्‍ट्री से आग की लपटे निकल रही हैं और दूर-दूर त‍क धुंआ फैले होने के कारण आस-पास के क्षेत्रों में धुंध सी नजर आ रही है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कैसे हुआ विस्‍फोट?

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के भंडारा में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 24 जनवरी को ये विस्‍फोट साढ़े दस के बाद हुआ। इस समय फैक्‍ट्री में 14 कर्मचारी मौजूद थे और हर दिन की तरह काम कर रहे थे। ये विस्‍फोट कैसे हुआ इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि फैक्‍ट्री में मौजूद इन्‍हीं 14 कर्मचारियों में 5 की मौत हो चुकी है। अधिकारियों कने बताया कि 5 कर्मचारियों को जख्‍मी हालत में बाहर निकाला जा चुका है।

विस्‍फोट की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन यानी फायर ब्रिगेड की गाड़ी और बचाव दल पहुंच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्‍पताल पहुंचाया जा चुका है।

ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री

बता दें महाराष्‍ट्र के भंडारा में स्थित ये ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं। इसका मुख्‍यालय कोलकाता में हैं। इस आयुध फैक्‍ट्री में देश की रक्षा में किए जाने वाले हथियार समेत अन्‍य अस्‍त्र-शस्‍त्र तैयार किए जाते हैं। इस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+