महाराष्ट्र : जलगांव में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, एक पायलट की मौत

मुंबई, जुलाई 16: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के वडरी तालुका चोपड़ा में शुक्रवार को एक ट्रेनी चार्टर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला ट्रेनी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह एयरक्राफ्ट एनएएमआईएमएस एकेडमी का है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर दुख जताया है।

Recommended Video

    Maharashtra Helicopter Crash: Jalgaon में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra: One person dies, another injured in a chopper crash in Jalgaon

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलगांव जिले के चोपडा में एक खेत में शाम करीब चार बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेनी चार्टर प्लेन उड़ा रहे शख्स की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्‍टर ट्रेनिंग अकादमी का था और इसमें एक महिला पायलट सहित दो पायलट थे। महिला पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला पायलट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार पुलिस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं।

    फ्लाइट इंस्ट्रक्टर का नाम नरुल अमीन और घायल महिला पायलट का नाम अंकिता गुर्जर है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एनएमआईएमएस एकेडमी ऑफ एविएशन का बताया जा रहा है। इसके मालिक नामी उद्योगपति और BJP नेता अमरीश पटेल हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

    हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा- महाराष्ट्र में एनएमआईएमएस एकेडमी ऑफ एविएशन के एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने से हैरान हूं। एक जांच टीम मौके पर पहुंच रही है. उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्वक हमने एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को खो दिया जबकि ट्रेन गंभीर रूप से जख्मी है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और प्रशिक्षु के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+