Maharashtra News: अनुच्छेद 370 पर बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस, कहा-'सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत'
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अनुच्छेद 370 को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत माता की जय ! मा. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हार्दिक स्वागत एवं देशवासियों को अभिनंदन। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 के दिन, मा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह जी ने देश के संप्रभुता, अखंडता को बनाये रखने हेतु जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। आज मा. सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले को बरकरार रखा है। मा. न्यायालय के इस फ़ैसले से जम्मू कश्मीर के समग्र विकास में और भी तेज़ी आयेगी।'
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने संवैधानिक माना केंद्र का फैसला
आपको बता दें कि 11 दिसंबर के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संविधान पीठ ने 5 अगस्त 2019 के केंद्र सरकार के फैसले को संवैधानिक रूप से वैध माना है। जिसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications