एकनाथ शिंदे उपमुख्‍यमंत्री पद स्‍वीकार नहीं करेंगे, महाराष्‍ट्र सीएम की जंग के बीच शिवसेना नेता ने किया दावा

Maharashtra New CM: महाराष्‍ट्र चुनाव परिणाम आने के चार दिन बाद भी प्रचंड जीत हासिल करने वाला महायुति गठबंधन में मुख्‍यमंत्री के पद को लेकर सस्‍पेंस जारी है। सर्वाधिक सीटें जीतने वाली भाजपा देवेंद्र फडणवीस को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना चाहती है, वहीं दूसरे नवंबर पर सीटें जीतने वाली महायुति में शिवसेना एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने की जिद पर अड़ी हुई है।

महाराष्‍ट्र सीएम के पद को लेकर फडणवीस और शिंदे के बीच चल रही जंग के बीच एकनाथ शिंदे की पार्टी के दिग्गज नेता संजय शिरसाट ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है।

Shiv Sena leader Sanjay Shirsat said Eknath Shinde

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा एकनाथ शिंदे कभी भी उपमुख्‍यमंत्री का पद स्‍वीकार नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा महाराष्‍ट्र चुनाव में सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन को जो प्रचंड जीत मिली है वो एकनाथ शिंदे के कारण मिली है।

संजय शिरसाट ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा " विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नाम से लड़ा है और एकनाथ शिंदे ही मुख्‍यमंत्री के रूप में महायुति सरकार में वापसी के असली हकदार है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा एकनाथ शिंदे उपमुख्‍यमंत्री पद स्‍वीकार नहीं करेंगे।

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा अगर भाजपा हमारी एकनाथ शिंदे को मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग पूरी नहीं करती है तो महाराष्‍ट्र की जनता में अच्‍छा संदेश नहीं जाएगा। शिंदे को महाराष्‍ट्र का मुख्‍यमंत्री बनाने पर भविष्‍य के चुनाव में भी हमारा फायदा होगा।

केंद्रीय मंत्री रामदा अठावले का सुक्षाव कि शिंदे केंद्र में जा सकते हैं और देवेंद्र फडणवीस मुख्‍यमंत्री बन सकते हैं, इस पर सिरसाट ने अठावले पर तंज कसते हएु कहा हम उन्‍हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। वो तो केंद्रीय मंत्री हैं उन्‍हें केंद्र की राजनीति करने दें, महाराष्‍ट्र की राजनीति को हम पर छोड़ दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+