Maharashtra New CM: देवेंद्र का सीएम बनना लगभग तय, अमित शाह के साथ फडणवीस, शिंदे, अजित पवार ने की बैठक

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाला महायुति गठबंधन सरकार जल्‍द बनाने जा रहा है। महाराष्‍ट्र में भावी नेतृत्व पर चर्चा के लिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार आज दिल्ली पहुंचे। महायु‍ि‍त के तीनों नेता देर तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करने पहुंचे । इस बैठक में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

माना जा रहा है इस बैठक में महाराष्‍ट्र नए मंत्रीमंडल और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा चल हुई इस पर स्थिति स्पष्ट होने हो गई है बस अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। याद रहे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस फिलहाल मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम पर इस बैठक में महायुति के नेताओं के साथ सहमति बन चुकी है। शुक्रवार को सीएम पद के लिए उनके नाम का ऐलान कर‍ दिया जाएगा।

shinde

वहीं एकनाथ शिंदे ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा "मैंने कल प्रेस कान्‍फ्रेंस करके अपनी भूमिका स्‍प्‍ष्‍ठ कर दी है कि महायुति में सीएम पद को लेकर कोई बाधा नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा लाडला भाई दिल्‍ली आ चुका है और लाडला भाई मेरे लिए किसी भी पद से बड़ा है।

वहीं इसके साथ ही उन्‍होंने कहा हमारी बैठक सकारात्‍मक होगी, मेरी क्‍या भूमिका होगी और मंत्रीमंडल में किसकी क्‍या भूमिका होगी ये आज की बैठक में तय होगा। वहीं मुख्‍यमंत्री पद के नाम पर कोई अड़चन नहीं होगी।

बता दें अमित शाह के घर पर गुरुवार को आयोजित बैठक पूरे दो घंटे चली। हालांकि इस बैठक के बाद कोई खुलासा नहीं किया। अनुमान है कि शुक्रवार को महाराष्‍ट्र की नई महायुति सरकार के मुख्‍यमंत्री का नाम और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+