Maharashtra new CM: बीजेपी का होगा सीएम, शिंदे ने खत्म किया सस्पेंस, बोले- जो पीएम बोलेंगे वो हमें मंजूर होगा
Maharashtra new CM: महाराष्ट् के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस की और महायुति गठबंधन को बंपर जीत दिलाने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा केंद्र सरकार हमारे साथ चट्टान के तरह खड़ी रही पीएम मोदी और अमित शाह ने हमारी हर तरीके से मदद की। वहीं एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम पद को लेकर चल रहे सस्पेंस को भी खत्म कर दिया है।
एकनाथ शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा "जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फैसला लेंगे वो हमें मंजूर है। शिंदे ने कहा मुझे पद की लालसा नहीं है, हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। एकनाथ शिंदे ने महायुति गठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा ढाई साल में महाराष्ट्र को नवंबर वन पर पहुंचा दिया।

एकनाथ शिंदे ने पिछली महायुति सरकार में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी जमकर की तारीफ की। उन्होंने कहा जो भी हमने महाराष्ट्र के लिए प्रस्ताव दिया उसे मंजूरी मिली और निधि के रूप में मदद मिली। राज्य में बड़े प्रोजेक्ट आए और निवेश हुआ। जिसकी बदौलत महाराष्ट्र नंबर वन पर पहुंच गया है।
एकनाथ शिंदे ने कहा "मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है। मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं माना। राज्य के सीएम का मतलब कॉमन मैन होता है, मैंने यही सोचकर काम किया। मुझे पद की लालसा नहीं है मैं काम करता रहा हूं और करता रहूंगा। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए।"
शिंदे ने कहा मैेने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए किसानों,महिलाओं, युवाओं के लिए योजनाएं लाई। उन्होंने कहा मैं एक गरीब परिवार में जन्मा हूं इसलिए गरीबों, वंचितों, किसानों की व्यथा को भली भांति से जानता हूं। इसलिए मेरी सरकार में सभी वर्ग के लिए अहम फैसले किए।
उन्होंने कहा महायुति गठबंधन ने मजबूत है और राज्य में महायुति सरकार आगे भी काम करती रहेगी, हमे जनता के लिए साथ मिलकर काम करना है।
एकनाथ बोले "ये चुनाव हमारी बहुत बड़ी जीत है, हमने इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत की, पूरा जी लगा दिया। हम लोगों के बीच गए और लोगों तक अपने किए गए कामों को पहुंचाया। इसके साथ ही शिंदे ने विपक्षी पार्टियों के तंज का जवाब देते हुए कहा "मैं रोने वालों में नहीं हूं, बल्कि लड़ने वालों में से हूं और काम करने वालों में से हूं।
इसके साथ ही एकनाथ शिंदे ने कहा चुनाव में मेरी लाडली बहनों ने याद रखा। उन्होंने कहा हमने जी तोड़ मेहनत की है और लोगों ने हमें पसंद किया है। इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।












Click it and Unblock the Notifications