Nagpur South West seat result: देवेंद्र फडणवीस ने लगाया जीत का छक्का, जानें कितने वोटों के अंतर से जीते?
Nagpur South West seat election result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 20 नवंबर को संपन्न हो चुका है। 23 नवंबर को हुई वोटों की गितनी में भाजपा वाले महायुति गठबंधन धुंआधार जीत हासिल कर ली है। इस बार के चुनाव में कई दिग्गज नेता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है। देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है।
देवेंद्र फडणवीस का नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोद गुडाधे पाटिल के साथ था जिसमें देवेंद्र ने अत्यधिक वोटों की संख्या के अंतर से जीत हासिल की है।

देवेंद्र फडणवीस ने कितने वोटों के अंतर से जीत हासिल की?
देंवेंद्र फडणवीस ने 38941 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता गुडाधे पाटिल रहे और तीसरे नंबर पर बीएसपी सुरेंद्र श्रावण डोंगरे रहे।
पिछले चुनाव में कितने मिले थे वोट?
बता दें इससे पहले दोनों के बीच 2014 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला हुआ था। तब भी फडणवीस की जीत हुई थी। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के डॉ. आशीष देशमुख को 49,344 वोट से हराया था।
1999 में पहली बार विधायक बने थे देवेंद्र फडणवीस, लगाया जीत का छक्का
1999 में विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने थे। 1999 और 2004 में फडणवीस ने नागपुर पश्चिम सीट से चुनाव जीता। इसके बाद परसीमन के बाद नई बनी दक्षिण पश्चिम सीट से फडणवीस चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार छठीं बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।
देवेंद्र फडणवीस क्या संभालेंगे सीएम की कुर्सी?
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से महाराट्र का अगला सीएम कौन होगा इस सवाल का जवाब देते हएु कहा कि "महायुति गठबंधन में इस बात पर कोई विवाद नहीं है कि अगला सीएम कौन होगा। उन्होंने कहा ''सीएम के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता मिल-बैठकर इस पर फैसला करेंगे। फैसला सबको मान्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications