Maharashtra: पिलर में दरारें आने के बाद खाली कराई गई 5 बिल्डिंग, निकाले गए 250 से अधिक लोग
मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक कोई हताहत की खबर नहीं है। लोगों को सुरक्षित खाली करा लिया गया है।

Pillars Cracks Buildings: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 250 से अधिक परिवारों को बिल्डिंग से खाली करने को कहा गया। 5 बिल्डिंग में से लोगों को खाली कराया गया है। पिलर में दरारें आने के बाद सभी 5 इमारतों में से लोगों को खाली कराया गया है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताते हुए कहा कि 250 से अधिक परिवारों को डोंबिवली में आवासीय परिसर के कुछ स्लैब के ढहने और पिलरों में दरारें आने के बाद खाली कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे स्लैब के ढहने और पिलर में दरारें देखे गए। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और सिविल डिफेंस साइट पर पहुंचे।
Recommended Video

बिल्डिंग से 250 से अधिक लोगों को खाली कराया गया है। सिविक सब फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया कि ये इमारतें 1998 में बनी थीं। वहीं बिल्डिंग से खाली कराए गए लोगों के लिए नया ठिकाना बड़ी चुनौती हो गई है। सभी लोग अपना दूसरा घर ढूंढ़ रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 2 मजदूरों की मौत












Click it and Unblock the Notifications