गाजियाबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 2 मजदूरों की मौत

गाजियाबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर अचानक गिरा गया, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी तक 6 मजदूरों को बचाया गया है, जिनको अस्पताल भेजा है।

Ghaziabad News

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। लोनी के रूप नगर कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसा रविवार दोपहर करीब तीन बजे को हुआ था। जिसमें दो मजदूर के मौत हो गई। जबकि 8 मजदूरों को मलबे से निकाला जा चुका है।

और लोगों के दबे होने की आशंका

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम का बचाव कार्य जारी है। लेंटर के नीचे से निकाले गए मजदूरों को तुरंत उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। इधर, हादसे की सूचना के बाद डीसीपी रवि कुमार भी घटनास्थल पहुंच गए, जहां उन्होंने जगह का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक के बारे में सूचना इकट्ठा कर रही है।

घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार को 20 फीट पर लेंटर डालने के लिए मजदूर शटरिंग लगा रहे थे। इस बीच शटरिंग अचानक गिर गई। जिसमें करीब 12 लोग दब गए। हादसे की सूचना के तुरंत बाद लोकल पुलिस, दमकल कर्मी, नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पहुंचे। साथ ही तीन जेसीबी की मदद से मलबा हटाना शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+