महाराष्ट्र: शाही परिवार पीएम मोदी को 'शिव सम्मान पुरस्कार' से करेगा सम्मानित, डिप्टी CM फडणवीस ने दी बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सतारा के शाही परिवार की ओर से प्रतिष्ठित 'शिव सम्मान पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके बारे में जानकारी देते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।

साथ ही बताया कि यह पुरस्कार सतारा शाही परिवार और शिवभक्तों द्वारा स्थापित किया गया है और सैनिक स्कूल ग्राउंड में एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने देवेंद्र फडणनवीस ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी शिव भक्तों के लिए खुशी और गर्व का क्षण है।
फडणनवीस ने भारत के गौरवशाली और आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर शाही परिवार द्वारा दिया जाने वाला "शिव सम्मान पुरस्कार" इस बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को देने की घोषणा की गई है। यह सभी शिव भक्तों के लिए खुशी और गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पोस्ट में पीएम मोदी को दिए जा रहे इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए इसे गर्व का पल बताया। साथ ही जय भवानी, जय शिवाजी.. से अपनी पोस्ट की शुरूआत करते हुए मराठी भाषा में लिखा
भारत के यशस्वी माननीय, हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज, हिंदू स्वराज्य के संस्थापक, आदर्श राजे के नाम पर शाही परिवार द्वारा "शिव सम्मान पुरस्कार" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की घोषणा की गई है। यह सभी शिव भक्तों के लिए खुशी और गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई!












Click it and Unblock the Notifications