लोकसभा चुनाव में क्या इस राज्य में घटेंगी बीजेपी की सीटें? तारीखों के ऐलान से पहले आया ये सर्वे उड़ा देगा होश
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करने वाला है, इससे पहले सभी सियासी दलों ने अपने-अपने हिसाब से वोटरों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश की है, अब किसकी कोशिश कितना काम करेगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा, इस बार महाराष्ट्र में सियासी तस्वीर में बड़ा फेर बदेल देखने को मिल सकता है।

क्योंकि इस बार यहां दो बड़े दलों में ही बिखराव है। यहां शिवसेना दो भागों में बंटी है, एक गुट उद्धव ठाकरे वाला है तो एक गुट एकनाथ शिंदे का है। तो वहीं एनसीपी भी दो हिस्सों में बंटी है। एक पार्ट शरद पवार वाला है तो वहीं दूसरा ग्रुप अजीत पवार का है। ऐसे में वहां बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए क्या कमाल करेगा, ये एक बड़ा प्रश्न लोगों के दिमाग में चल रहा है।
इसी बात का उत्तर जानने के लिए apb न्यूज़ के लिए सीवोटर ने एक सर्वे किया है जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है। यकीन मानिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ ये सर्वे का रिजल्ट एकदम से चौंकाने वाला है।
महाराष्ट्र में लोकसभा की हैं 48 सीटें
आपको बता दें कि यूपी के बाद इसी राज्य में सबसे ज्यादा लोकसभा सभा सीटें हैं, यहां की 48 सीटें लोकसभा चुनाव की सियासी तस्वीर को पूरी तरह से बदलने का दम रखती हैं।
पोल में सवाल किया गया था कि -अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हुए तो फिर किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?
सर्वे का उत्तर निम्निलिखित था
- कुल सीटें 48
- एनडीए को 28 सीटें (बीजेपी, अजीत पवार वाली एनसीपी, शिंदे सरकरा वाली शिवसेना)
- इंडिया गठबंधन को 20 सीटें ( कांग्रेस, शरद पवार वाली एनसीपी, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना)
ऐसा रहा वोट प्रतिशत
- एनडीए को 43 फीसदी वोट
- 'इंडिया' गठबंधन 42 फीसदी वोट
कुल मिलाकर यहां पर फिलहाल सर्वे में तो एनडीए की इंडिया ब्लॉक पर भारी दिख रहा है, देखते हैं चुनावी परिणाम इससे अलग होते हैं या नहीं। आपको बता दें कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत पर आधारित है। आप भी इस सर्वे पर अपनी राय रख सकते हैं। अपन प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति
- कुल सीटें 48
- NDA- 41
- UPA-5
- AIMIM-1
- अन्य-1












Click it and Unblock the Notifications