Badlapur School case: बदलापुर की घटना पर राजनीति, नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने शिंदे सरकार को घेरा
Badlaur School Case: बदलापुर के एक स्कूल में एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर सियासत शुरू हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बदलापुर के एक स्कूल में यौन शोषण की शिकार लड़की के माता-पिता को शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन में 11 घंटे तक इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर वडेट्टीवार ने पोस्ट साझा की । इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि दो किंडरगार्टन लड़कियों के साथ उनके स्कूल के अंदर दुर्व्यवहार कोलकाता मामले से "बड़ा" है।

वडेट्टीवार ने कहा, "एक साढ़े तीन साल की बच्ची और एक चार साल की बच्ची पर अत्याचार किया जाता है और पुलिस स्टेशन में जब वे (माता-पिता) शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो उन्हें 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है...क्या कोई संवेदनशीलता बची है? मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और उनसे कहा कि इस देरी के लिए जिम्मेदार महिला पुलिस अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए।"
कांग्रेस नेता ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली राज्य सरकार की महिलाओं के लिए लड़की बहिन योजना की भी आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री इस मामले में चुप क्यों हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की गई थी, तो वहां की सरकार की व्यापक निंदा हुई थी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि "बदलापुर की घटना उससे भी बड़ी है।"विपक्ष के नेता ने त्वरित न्याय की मांग करते हुए कहा कि मुकदमा तीन महीने के भीतर पूरा किया जाना चाहिए और दोषी पाए जाने वालों को फांसी दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications