Lok Sabha Elections: महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग फाइनल, सबसे ज्यादा उद्धव गुट को मिली 21 सीटें

Maharashtra Seat Sharing: जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान हो गया है। शिवसेना का उद्धव गुट 21 सीटों पर, शरद पवार की एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

महाराष्ट्र में विपक्ष के सबसे बड़े दल महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग की गुत्थी सुलझ गई है। जिसके बाद मंगलवार को तीनों दलों के प्रमुख नेताओं ने सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान किया।

Maharashtra Seat Sharing

21-17-10 का फॉर्मूला सेट

महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर 5 चरणों के तहत मतदान होगा। कांग्रेस, एनसीपी एसपीसी और शिवसेना यूबीटी में अब इंडिया गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग हो गई। सबसे ज्यादा सीटें उद्धव गुट की पार्टी शिवसेना को 21 मिली हैं। उसके बाद कांग्रेस 17 और शरद पवार को 10 सीटें मिली हैं। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस स्टेट चीफ नाना पटोले मौजूद रहे।

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "प्रयास लगातार जारी है, लेकिन हमें ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता ने तय कर लिया है कि मैंने जो 'तड़ीपार' नारा दिया था, उसे पूरा करना है।"

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को घेरा

पीएम मोदी की सभा को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा, "कल (8 अप्रैल) प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में आए थे। एक तो कल सूर्यग्रहण था, अमावस भी थी और पीएम मोदी की सभा भी थी। प्रधानमंत्री अगर एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो ये अच्छी बात नहीं होगी। अगर हम उनकी (पीएम मोदी) आलोचना कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि हम देश के प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर रहे हैं बल्कि हम 'भ्रष्ट जनता पार्टी' यानी भाजपा के एक नेता की आलोचना कर रहे हैं।"

इस वजह से हो रही थी देरी

दरअसल, लोकसभा चुनाव से तीनों दलों के बीच सीटों को लेकर मंथन जारी था। उद्धव ठाकरे ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। इसके बाद कई सीटों पर दावों को लेकर पेंच फंसा था। हालांकि सांगली, भिवंडी, दक्षिण-मध्य मुंबई की सीट पर अपने दावे से कांग्रेस के पीछे हटने के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट हो गया।

बता दें कि अपनी सभी 21 सीटों पर शिवसेना-उद्धव गुट उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। वहीं NCP-शरद पवार ने 7 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+