Maharashtra Holiday List 2025: महाराष्ट्र में 2025 में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra Holiday List 2025: नए साल 2025 के हम बिलकुल करीब करीब पहुंच चुके हैं। नए साल के स्वागत के साथ हर बार की तरह इस बार भी लोगों को ये जानने की उत्सुकता है कि 2025 में कब-कब छुट्यिां रहेंगी और कौन सी छुट्टियों के साथ लॉग वीकेंड मिलने वाला है। ताकि बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकें।
महाराष्ट्र के लोगों की इस उत्सुकता को दूर करने के लिए हम आपके लिए राज्य सरकार द्वारा जारी की गई 2025 में पड़ने वाली सभी छुट्टियों की शेड्यूल लिस्ट लेकर आए हैं, जिसके हिसाब से आप अपनी ट्रिप प्लॉन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने 4 दिसंबर, 2024 को वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक छुट्टियों का आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है, जिसमें राष्ट्रीय पर्व, त्यौहार और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण छुट्टियां शामिल हैं। इसे महाराष्ट्र भर की सरकारी संस्थाओं, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के निकायों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस हॉलिडे लिस्ट से आपको छुट्टियां, पारिवारिक कार्यक्रम या व्यक्तिगत कामों की योजना पहले से ही शेड्यूल करने में सुविधा होगी।
महाराष्ट्र सरकार ने जारी की 2025 की हॉलिडे लिस्ट
- 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस (रविवार)
- 19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बुधवार)
- 26 फरवरी- महाशिवरात्रि (शुक्रवार)
- 14 मार्च- होली (शुक्रवार)
- 30 मार्च - गुड़ी पड़वा (रविवार)
- 31 मार्च- ईद-उल-फितर (सोमवार)
- 6 अप्रैल- राम नवमी (रविवार)
- 10 अप्रैल-महावीर जयंती (गुरुवार)
- 14 अप्रैल- डॉ अंबेडर जयंती (सोमवार)
- 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे (शुक्रवार)
- 1 मई को महाराष्ट्र दिवस (गुरुवार)
- 12 मई-बुद्ध पूर्णिमा (सोमवार)
- 6 से 7 जून- ईद-उल-अजहा "बकरीद" (शुकवार/शनिवार)
- 15 अगस्त-पारसी न्यू इयर (शनिवार)
- 27 अगस्त- ई-ए-मिलाद (शुक्रवार)
- 2 अक्टूबर- गांधी जयंती, दशहरा (गुरुवार)
- 21 अक्टूबर- दीपावली (मंगलवार)
- 22 अक्टूबर- भाई दूज (गुरुवार)
- 25 दिसंबर क्रिसमस (गुरुवार)












Click it and Unblock the Notifications