"1 लाख करोड़ की जमीन दोस्त को देने के लिए करोड़ों में चुराई महराष्ट्र सरकार", राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए बड़ा विवादित बयान दे डाला है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर महाराष्ट्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च करके चुराने का आरोप लगाया।
अमरावती में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा महाराष्ट्र के लोगों की सरकार करोड़ों रुपये देकर चुराई गई थी। उन्होंने कहा महाराष्ट्र के हर व्यक्ति ये जानता है कि महाराष्ट्र सरकार क्यों भाजपा द्वारा चुराई गई थी।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार इसलिए चुराई थी क्योंकि धारावी क्योंकि बीजेपी के लोग, नरेंद्र मोदी, अमित शाह धारावी की जमीन, महाराष्ट्र के गरीबों की जमीन, 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन अपने दोस्त गौतम अडानी को देना चाहते थे, इसलिए महाराष्ट्र की सरकार छीन ली गई है।
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने अमरावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा मेरी बहन मुझे बता रही थी कि मोदी जी का उन्होंने भाषण सुनाव और उस भाषण में हम जो भी कहते हैं, मोदी जी इन दिनों वही बातों को दोहरा रहे हैं।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा पीएम मोदी ऐसा इसलिए कर रहे हैं , शायद उनकी याददाश्त चली गई है। उन्होंने कहा ऐसे ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भूल जाते थे, उन्हें पीछे से याद दिलाना पड़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन उनकी याददाश्त खो चुके हैं , इसी तरह, हमारे प्रधान मंत्री अपनी याददाश्त खो रहे हैं।
#WATCH | Amravati, Maharashtra: Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "...The government of the people of Maharashtra was stolen by giving crores of rupees. Today every person of Maharashtra knows why that government was stolen. This was done because of Dharavi because… pic.twitter.com/hiBWRhv9J9
— ANI (@ANI) November 16, 2024
#WATCH | Amravati, Maharashtra: Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "My sister was telling me that she heard Modi ji's speech. And in that speech, whatever we say, Modi ji is saying the same thing these days. I don't know, maybe he has lost his memory. The former… pic.twitter.com/bsF0wQ0KpO
— ANI (@ANI) November 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications