महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के सीमावर्ती जिलों के लिए जारी किया 2 करोड़ का फंड

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने कर्नाटक के सीमावर्ती जिला बीदर और बेलगावी में को 2 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। महाराष्‍ट्र सरकार ने दोनों जिलों को ये धनराशि अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए जारी की है।

cm shinde

बता दें कर्नाटक और महाराष्‍ट्र की सीमा से लगे बीदर और बेलगामी वो जिले हैं जिन पर महाराष्‍ष्‍ट्र अपना हक जताता रहा है। इस मुद्दे को लेकर कर्नाटक और महाराष्‍ट्र के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कर्नाटक के इन दोनों जिलों में बड़ी संख्‍या में मराठी भाषी लोगों की संख्‍या अधिक है।

बता दें इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए विशेष रूप से मराठी भाषी आबादी को नामांकित करने के लिए बेलगावी में सेवा केंद्र खोले थे। जिस पर जमकर विरोध हुआ था जबकि उस समय कर्नाटक और महाराष्‍ट्र दोनों राज्‍यों में भाजपा सरकार थी।

वहीं अब लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक के अंतर्गत आने वाले इन दोनों जिलों के लिए दो करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।

याद रहे वर्तमान समय में कर्नाटक में कांग्रेस सत्‍ता पर काबिज है और महाराष्‍ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति सरकार है। जिसमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एसीपी के अजित पवार उपमुख्‍यमंत्री हैं।

कहां खर्च की जाएगी ये धनराशि

  • महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा जारी की गई इस धनराशि का उपयोग बेलागवी और निप्पानी में प्रत्येक 25 लाख की अनुमानित लागत पर "महाराष्ट्र सांस्कृतिक भवन" (महाराष्ट्र सांस्कृतिक सभागार) के निर्माण के लिए किया जाएगा।
  • बीदर में रघुनाथ महाराज शिक्षण संस्थान, जो मराठी माध्यम में शिक्षा प्रदान करता है, को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए 25 लाख मंजूर किए गए हैं।
  • मराठियों के बीच अपने सामाजिक कार्य को जारी रखने के लिए उसी जिले में सत्यम शिवम सुंदरम डेवलपमेंट एसोसिएशन को 25 लाख की राशि भी जारी की गई है।
  • एसोसिएशन को बीदर और बेलगावी जिलों में रहने वाले मराठियों के लिए शिक्षा संबंधी सामग्री जैसे स्टेशनरी आइटम, पाठ्यपुस्तकें और अस्पताल से संबंधित उपकरण जैसे एम्बुलेंस आदि खरीदने के लिए धन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

एमईएस ने महाराष्‍ट्र सरकार का जताया आभार

विकास पर प्रतिक्रिया करते हुए बेलगावी में महाराष्ट्र समर्थक संगठन महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) ने इसके लिए आभार जताते हुए कहा ये धनराशि कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में राज्य की संस्कृति को जीवित रखने में मदद करेगी। एमईएस के प्रवक्ता विकास कालाघाटगी ने आभार जातते हुए कहा ये धनराशि सीमावर्ती गांवों में महाराष्ट्रीयन संस्कृति को जीवित रखने और छात्रों को मराठी भाषा में शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+