महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में गिरावट के बाद आज फिर मामले 30 हजार के पार

मुंबई, मई 19: महाराष्ट्र में बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 34 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 594 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है। कल के मुकाबले आज राज्य में ज्यादा मामले आए सामने आए हैं। कल राज्य में तीस हजार से कम यानि 28438 मामले आए थे। राज्य ने पिछले 24 घंटों में 5,593 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में दैनिक मौतों की संख्या में 367 की गिरावट आई है।

Maharashtra fresh Covid-19 cases rise to 34,031, 594 deaths recorded

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 51457 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौट गए। राज्य में अब तक कोरोना से कुल 84371 लोगों की हो मौत चुकी है। राज्य में रिकवरी रेट 91.06 फीसदी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 54,67,537 हो गई है। राज्य के अमरावती जिले में लॉकडाउन बेअसर साबित हो रहा है। जिले में दूसरी बार मामलों में बढ़त दर्ज की जा रही है। बीते कुछ समय में यवतमाल और बुलढाना में भी मामलों में बढ़त देखी गई है।

वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,350 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की जान चली गई। इस दौरान 2,258 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,92,239 हो गई है। इनमें से 6,46,163 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और शहर में फिलहाल 29,643 एक्टिव केस हैं। मुंबई में अब तक कोरोना महामारी से 14,409 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4529 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उपचार के बाद 3,89,851 लोग ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई है। इस महामारी से अब तक 2,19,86,363 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2,83,246 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या अभी 32,26,719 है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+