Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत गंभीर रुप से घायल, डंपर ने कार को मारी थी टक्कर

महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

Deepak Sawant

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत घायल हो गए हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना उस वक्त हुई जब उनकी कार को मुंबई-घोड़बंदर राजमार्ग पर पालघर की ओर जा रही थी। इस दौरान एक डंपर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

घटना स्थल पर पहुंची काशीमीरा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। डॉ. दीपक सावंत शुक्रवार सुबह पालघर के लिए निकले थे। जब उनकी कार काशीमीरा इलाके में थी तो हाईवे पर एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सावंत के पीठ और सर में काफी चोट आईं।

दु्र्घटना स्थल से पूर्व मंत्री सावंत को एंबुलेंस के जरिए मुंबई अंधेरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मौके पर सावंत को अस्पताल पहुंचाने में राहगीरों ने मदद की। फिलहाल घटना स्थल पर पहुंची पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पूर्व मंत्री को हादसे में गंभीर चोटें आईं हैं। उनके सिर में भी चोट लगी है। जिसके वजह से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस दुर्घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Recommended Video

    Wrestler Protest: National Championship का कई खिलाड़ियों ने किया बायकॉट|Brij Bhushan |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+