महाराष्ट्र: गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के पेंट्री कार में आग लगने से हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई, 29 जनवरी। महाराष्ट्र के नंदुरबार स्टेशन में प्रवेश करते समय गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस की पेंट्री कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। कोच से आग की लपटें उठने के बाद आनन-फानन में फायर बिग्रेड को बुलाया गया। इसके बाद आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया। पेंट्री कार अलग कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेल मंत्रालय ने बताया कि सुबह 10.35 बजे डिप्टी एसएस/नंदुरबार ने नंदुरबार कंट्रोल को सूचित किया कि नंदुरबार स्टेशन में प्रवेश करते समय गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस की पेंट्री कार में आग लग गई।
Recommended Video

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिमी रेलवे की ओर से मौके पर तुरंत मेडिकल टीम व पैरामेडिकल स्टाफ को मौके पर भेजा गया। जो ट्रेन आग की चपेट में आई उसमें 22 कोच जुड़े हुए थे। इनमें से 13 कोच पैंट्री कार के थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आग पर भी काबू पा लिया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन नंबर 12993 (गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस) महाराष्ट्र के नंदुरबार स्टेशन में प्रवेश कर रही थी।
यह भी पढ़ें: बिहार: रेलवे परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का हंगामा, तोड़फोड़-पत्थरबाजी, ट्रेन जलाई, पुलिस-फोर्स तैनात
हादसों भरा रहा साल का पहला महीना
नए साल के पहले महीने यानी जनवरी, 2022 में देश के अलग-अलग हिस्से में कई रेल दुर्घटनाएं देखने को मिलीं। 13 जनवरी को बीकानेर रेल हादसे में 12 ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिसमें 4 से अधिक लोगों की मौत हुई और 40 लोग घायल हुए। बीकानेर एक्सप्रेस टेन राजस्थान के बीकानेर से असम के गुवाहाटी जा रही थी, उसी दौरान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे की स्थिति का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications