'खून की उल्टी हुई, पत्नी ने काला जादू किया', फूट-फूटकर रोए 45 साल के सुपरस्टार, बताया रोंगटे खड़े करने वाला सच
Ravi Mohan: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रवि मोहन उर्फ जयम रवि एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आज यानी 16 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर ने पत्नी आरती रवि (Aarti Ravi) से अलग होने, मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है।
कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोए रवि मोहन
आपको बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान रवि मोहन कई बार फूट फूटकर रोते नजर आए। एक्टर ने दावा किया कि शादीशुदा जिंदगी के तनाव ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया था कि उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने तक की कोशिश की थी। इतना ही नहीं रवि मोहन ने ये भी ऐलान कर दिया कि वह फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और तब तक फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे, जब तक उनकी निजी जिंदगी पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती है।

'मुझे बेटों से मिलने नहीं दिया जा रहा'
-प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने रोते हुए अपनी एक्स वाइफ आरती पर आरोप लगाया कि वह उन्हें अपने बच्चों से मिलने तक नहीं देती है। एक्टर ने खुलेआम कहा कि उनके बेटों की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तक लगाए गए हैं और उन्हें परिवार से पूरी तरह दूर कर दिया गया है।
-रवि मोहन ने कहा- मैंने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी और अब उसकी कीमत चुका रहा हूं। मैं अपने ही बच्चों से नहीं मिल पा रहा हूं।
-रवि मोहन ने दावा किया कि हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्होंने अपनी कलाई काट ली थी लेकिन इसके बावजूद अगले ही दिन शूटिंग पर पहुंच गए। अभिनेता ने इसे अपने प्रोफेशन के प्रति कमिटमेंट बताया था।
रवि मोहन ने एक्टिंग छोड़ने का किया ऐलान
-इमोशनल होते हुए रवि मोहन ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और प्रतिष्ठा को संभालना है। उन्होंने साफ कहा कि वह इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए दूरी बना रहे हैं।
-रवि मोहन ने कहा- मैं पहले अपनी जिंदगी को ठीक करूंगा, खुद को संभालूंगा और उसके बाद ही एक्टिंग में वापसी के बारे में सोचूंगा। रवि मोहन की इस घोषणा ने फैंस को भी हैरान कर दिया है क्योंकि एक्टर तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार्स में गिने जाते हैं।
एक्स वाइफ पर रवि मोहन ने लगाए ऐसे आरोप
-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने अपनी पूर्व पत्नी और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। एक्टर ने दावा किया कि उन पर कथित तौर पर काला जादू किया जा रहा है।
-रवि मोहन ने कहा कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें खून की उल्टियां तक हुई हैं। उनका दावा है कि ये सब पहले भी होता था और अब भी जारी है। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक उनकी पूर्व पत्नी आरती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
'मेरा खुद का बैंक अकाउंट तक नहीं था'
-रवि मोहन ने अपने वित्तीय मामलों को लेकर भी कई बातें शेयर कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके सारे आर्थिक फैसले उनकी पत्नी आरती कंट्रोल करती थीं।
-एक्टर ने दावा किया कि उनका कोई पर्सनल बैंक अकाउंट नहीं था और वह केवल ज्वाइंट अकाउंट इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि अगर वह थोड़ा सा भी पैसा निकालते थे, तो तुरंत उनसे सवाल किए जाते थे।
-रवि मोहन ने ये भी कहा कि उनके माता-पिता शुरू से इस शादी के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी और अब उन्हें इसका दर्द झेलना पड़ रहा है।
15 साल पुरानी शादी में कैसे आई दरार?
-रवि मोहन और आरती रवि ने साल 2009 में लव मैरिज की थी। दोनों के दो बेटे हैं लेकिन साल 2024 में दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर 2024 में रवि मोहन ने घर छोड़ दिया था और कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी थी। उसी दौरान उनका नाम सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ जोड़ा जाने लगा था।
-हालांकि रवि मोहन ने साफ किया था कि उनके और केनिशा के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है और दोनों सिर्फ एक स्पिरिचुअल हीलिंग सेंटर शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
पहले भी जाहिर कर चुके थे शादी में घुटन
कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में रवि मोहन ने कहा था कि उन्हें अपनी शादी में घुटन महसूस होने लगी थी और अब उनके पास अलग होने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। घर छोड़ने के बाद रवि मोहन मुंबई शिफ्ट हो गए थे जबकि चेन्नई आने पर वह होटलों में रुकते थे।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
रवि मोहन की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरे मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग एक्टर के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग इसे निजी मामला बता रहे हैं। फिलहाल इस पूरे विवाद ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।













Click it and Unblock the Notifications