Maharashtra Exit Poll 2024 Result: इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, कांग्रेस भी दे सकती टक्कर

Maharashtra Exit Poll 2024 Result: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इलेक्टोरल एज के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा को 118 और कांग्रेस को 107 से 125 के बीच सीट मिल रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा 118 सीटों पर काबिज हो सकती है। लेकिन यहां कांग्रेस भी कड़ी टक्कर में है। कांग्रेस को 107 से 125 सीट मिल सकती है। ऐसे में महाराष्ट्र का चुनावी मुकाबला कड़ा है। चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि महाराष्ट्र में कौन सा दल सरकार बनाने में सफल होता है।

महाराष्ट्र में सत्ता के लिए कांटे की टक्कर

एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर है। महाराष्ट्र में कौन सी पार्टी सत्ता पर काबिज होगी। यह नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है। जिसमें भाजपा, शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट और एनसीपी का अजित पवार गुट शामिल है।

maharashtra exit poll

एग्जिट पोल में दिलचस्प आंकड़े

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आए एग्जिट पोल में दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। इलेक्टोरल एज द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को 107-125 सीटों के बीच मजबूत प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है।

महागठबंधन बनाम भाजपा कौन भारी

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस बार सत्तारूढ़ BJP को कड़ी चुनौती देने की रणनीति अपनाई है। वहीं BJP का आत्मविश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकास और स्थिरता के वादे पर टिका है।

राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना

एग्जिट पोल के ये आंकड़े महाराष्ट्र में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना को बल देते हैं। जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच करीबी मुकाबला हो सकता है। ऐसे में छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कांग्रेस का उभरता हुआ प्रदर्शन

कांग्रेस जो लंबे समय से राज्य की राजनीति में कमजोर स्थिति में थी। इस बार एग्जिट पोल में बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रचार के दौरान BJP पर तीखा हमला किया था। इस बार कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर जोर दिया है। जो मतदाताओं को लुभाने में कारगर साबित हो सकता है।

BJP की उम्मीदें बरकरार

हालांकि BJP को एग्जिट पोल में कांग्रेस से कम सीटें मिलने का अनुमान है। लेकिन पार्टी का आत्मविश्वास मोदी फैक्टर और हिंदुत्व कार्ड पर टिका है। BJP के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

चुनाव परिणाम 23 नवंबर को

एग्जिट पोल के अनुमान ने राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अब सबकी नजरें 23 नवंबर को आने वाले चुनाव नतीजों पर हैं। जो महाराष्ट्र की राजनीतिक दिशा तय करेंगे। क्या कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी या BJP फिर से महाराष्ट्र पर राज करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+