Maharashtra Elections: उद्धव ठाकरे गुट को झटका, इस नेता ने ठुकराई उम्मीदवारी, देंगे CM शिंदे का साथ
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ओर से घोषित किए गए एक उम्मीदवार ने सीधे तौर पर उम्मीदवारी ठुकरा दी। इसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उद्धव गुट से अलग होने के मन बना चुके नेता अब सीएम शिंदे का साथ देने जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में महायुती और महाविकास आघाड़ी के घटक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। इसी बीच अब छत्रपति संभाजीनगर मध्य विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। घोषित उम्मीदवार ने चुनाव से पीछे हटने का फैसला किया है और शिवसेना शिंदे में शामिल होने की घोषणा की है।

किस सीट पर उद्धव गुट को झटका
छत्रपति संभाजीनगर मध्य विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना ठाकरे गुट को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब घोषित उम्मीदवार ने चुनाव से पीछे हटने का फैसला किया है। बाद में ये बात भी सामने आई कि कैंडिडेट ने अब शिवसेना शिंदे में शामिल होने की घोषणा की है। दरअसल, शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संभाजीनगर मध्य विधानसभा क्षेत्र में किशनचंद तनवाणी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने प्रदीप जैस्वाल को चुनावी मैदान में उतारा। लेकिन किशनचंद तनवाणी ने अपनी उम्मीदवारी ठुकरा दी।












Click it and Unblock the Notifications