महाराष्‍ट्र चुनाव: कांग्रेस नेता नाना पटोले के BJP को "कुत्‍ता" कहने पर मचा बवाल, भाजपा ने किया पटलवार

Maharashtra election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष नाना पटोले ने रविवार को एक रैली में भाजपा को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि उस पर बवाल मच गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले द्वारा भाजपा नेताओं की तुलना कुत्तों से करने पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

bjp

बता दें महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के तहत अकोला में एक रैली में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सवाल किया कि क्या ओबीसी समुदाय भाजपा का समर्थन करेगा, उन्होंने उन पर अनादर का आरोप लगाया।

नाना पटोले ने भाजपा को जानें क्‍या कहा?

नाना पटोले ने कहा "मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अकोला जिले के ओबीसी लोग भाजपा को वोट देंगे जो आपको कुत्ता कह रहे हैं? इसके साथ ही पटोले ने कहा अब भाजपा को कुत्ता बनाने का समय आ गया है; वे बहुत घमंडी हो गए हैं।"

भाजपा ने किया पलटवार

नाना पटोले के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता किरीट ने कहा "वे निराशा से हताशा की ओर जा रहे हैं। शरद पवार कुछ कह रहे हैं, उद्धव ठाकरे मौखिक रूप से चुनाव आयोग को गाली दे रहे हैं। अब, राहुल गांधी की कांग्रेस भाजपा को 'कुत्‍ता' कह रही है क्योंकि जनमत सर्वेक्षणों में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। इसलिए, मैं उनकी निराशा को समझ सकते हैं।"

"हताश हो चुकी कांग्रेस"

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा "नाना पटोले हताश हैं, क्योंकि जब वे जमीनी स्तर पर जाते हैं, तो उन्हें समझ में आता है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने जा रही है। लेकिन अपनी हताशा में उन्होंने कहा है कि वे भाजपा को कुत्तों की तरह वश में करना चाहते हैं। यह कांग्रेस पार्टी की 'आपातकालीन' मानसिकता को दर्शाता है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को वश में करना चाहती है और उन्हें नियंत्रण में रखना चाहती है; वह उनके खिलाफ मामले दर्ज करना चाहती है और उन्हें चुप कराना चाहती है।

कांग्रेस संविधान को नुकसान पहुंचाना चाहती है

इसके साथ ही प्रदीप भंडारी ने कहा अगर वे महाराष्ट्र में सत्ता में आते हैं, तो वे अपने खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामले दर्ज करेंगे। इसलिए हम कहते हैं कि कांग्रेस संविधान को नुकसान पहुंचाना चाहती है। उन्‍होंने बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान आपको बोलने की आजादी देता है। मैं नाना पटोले द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द की निंदा करता हूं, लेकिन यह उनकी हीन भावना को भी दर्शाता है।"

कुमारस्‍वामी को काला कहने पर भड़की जेडी (एस)

वहीं जेडी(एस) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मंत्री ज़मीर अहमद खान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें अहमद खान ने "काला कुमारस्वामी" कहा था। पोस्ट में लिखा था "आवास मंत्री जमीर अहमद ने चन्नपटना उपचुनाव प्रचार के दौरान नस्लीय गालियों का इस्तेमाल किया।

जेडीएस ने नस्लीय अपमान और भेदभाव का लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को जमीर अहमद खान ने उर्दू में "काला कुमारस्वामी" (काला कुमारस्वामी) कहकर अपमानित किया। ऐसा करके उन्होंने अश्वेत लोगों का नस्लीय अपमान किया है और नस्लीय भेदभाव किया है। इसके अलावा, एक समुदाय को ऊपर उठाने वाले और समाज में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने वाले जमीर अहमद के मुंह से नस्लीय घृणा के ये शब्द एक अक्षम्य अपराध हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+