महाराष्‍ट्र चुनाव: सोलापुर में पीएम मोदी का MVA पर हमला- पहले की सरकारों को आपको तड़पाए रखने में मजा आता था

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी महाराष्‍ट्र में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को सोलापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने मंगलवार को सोलापुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा महाराष्ट्र को महायुति की स्थिर सरकार की जरूरत है जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य का विकास है। उन्‍होंने कहा आपको याद रखना चाहिए कि जिस वाहन पर एमवीए के लोग यात्रा कर रहे हैं वह सबसे अस्थिर है वे आपस में लड़कर अपना समय बर्बाद करते हैं।

pm modi

सोलापुर रैली में पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार देश में गन्ना किसानों के लिए काम कर रही है। इथेनॉल अर्थव्यवस्था के माध्यम से, हम गन्ना किसानों के लिए कमाई के नए रास्ते बना रहे हैं। क्या मोदी के पीएम बनने के बाद इथेनॉल तकनीक आई? ऐसा नहीं है?" यह पहले यह तकनीक थी लेकिन पिछली सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। पिछली सरकार को आपकी चिंता नहीं थी उन्‍हें आपको तड़पाए रखने में मजा आता था।

पीएम मोदी ने आगे कहा जब कांग्रेस की सकरार थी तब मुश्किल से दो या तीन प्रतिश इथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता था लेकिन आज पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 15% तक पहुंच गया है, पिछले 10 वर्षों में हमने 20% का लक्ष्य हासिल किया है इथेनॉल खरीद के माध्यम से गन्ना किसानों को 80,000 करोड़ रु. का लाभ हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+